चास कॉलेज के गेट पर ताला बंद कर छात्रों ने किया प्रदर्शन, गेट पर दिया धरना

बोकारोः चास कॉलेज में इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद किए जाने से अक्रोशित छात्रों ने कॉलेज के मुख्य गेट पर ताला बंद कर प्रदर्शन किया. साथ ही अपनी मांगों को लेकर छात्र गेट के सामने धरने पर बैठ गए. धरना पर बैठे छात्रों का साथ देने के लिए झामुमो नेता विजय राजभर भी मौके पर पहुंचे.

निजी कॉलेजों मे नामांकन के लिए कहा जा रहा

एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व छात्र संघ के सचिव युगदेव माहथा ने किया. मौके पर पहुंची पिंडराजोरा पुलिस ने छात्रों को समझा बुझाकर गेट का ताला खुलवाया. अक्रोशित छात्रों ने कहा कि राज्य सरकार के आदेश के बाद भी कुलपति ने पढ़ाई शुरू नहीं की. बल्कि ग्रामीण इलाकों के गरीब छात्रों को निजी कॉलेजों मे नामांकन के लिए कहा जा रहा है.

बेमियादी आंदोलन शुरू करने की तैयारी

छात्रों ने कहा कि आज एक दिवसीय कार्यक्रम था. हमलोग बेमियादी आंदोलन शुरू करेंगे. इससे भी कुलपति नहीं सुनेंगे तो सामूहिक रूप से आत्मदाह करेंगे. वहीं कॉलेज के प्रिंसिपल ने कहा कि इंटर की पढ़ाई जिले के सभी अंगीभूत इकाइयों में बंद की गई हैं. जबतक आदेश दिया नहीं जाता है, तबतक पढ़ाई शुरू नहीं हो सकती. वहीं थाना प्रभारी दीपक कुमार साह ने कहा कि छात्र आज इंटर में नामांकन के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. इन्हें समझाया जा रहा हैं.

रिपोर्टः चुमन कुमार

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...