राजधानी पटना में 8 जनवरी तक आठवीं कक्षा तक के बंद रहेंगे सभी स्कूल

Patna-  राजधानी पटना में बढ़ते ठंड के बीच डीएम पटना चन्दशेखर सिंह ने सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को 8 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया है.

पटना डीएम ने अपने आदेश में कहा है कि राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में लगतार गिरावट आ रही है. मौसम विभाग ने भी अगले 10 दिनों तक राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की है.  इसके बाद ही हल्की राहत मिलने की उम्मीद है. बढ़ती ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए आठवीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों को 8 जनवरी तक बंद करने का निर्णय लिया गया है.

बता दें कि कोरोना संक्रमण के कारण राज्य के विद्यालय काफी दिनों तक बंद रहे हैं. इसके कारण बच्चों की काफी पढ़ाई बाधित हुई है. इस राज्य में कोरोना का संक्रमण भी एक बार तेजी से फैला रहा है. इस परिस्थिति में 8 जनवरी के बाद भी स्कूलों का खुलना मुश्किल नजर आ रहा है. क्योंकि राज्य में कोरोना अपना पैर तेजी से फैला रहा है. कोरोना का नया वेरिंयट ओमीक्रोन का दस्तक भी राजधानी रांची में आ चुका है. ओमीक्रोन से राज्य में पहली मौत भी हो चुकी है. इस बीच आशंका है बन रही है कि यह बंदी अभी चलेगी.

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...