भोजपुर और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 60 लाख की शराब जब्त, 10 चक्का कंटेनर ले लाई जा रही थी शराब

भोजपुर और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 60 लाख की शराब जब्त, 10 चक्का कंटेनर ले लाई जा रही थी शराब

आरा : मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग भोजपुर और पटना, बिहार के संयुक्त छापामारी में एक 10 चक्का कंटेनर से लगभग 60 लाख का अवैध विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
जिलापदाधिकारी भोजपुर श्री तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध श्री रजनीश को गुप्त सूचना मिली की पंजाब कि ओर से ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब मुजफ्फरपुर बिहार की ओर जा रहा है। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, भोजपुर द्वारा निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

बिस्किट पैकेट की आड़ में छुपा कर रखा था शराब

वाहन जांच के क्रम में मद्यनिषेध इकाई पटना, बिहार के सहयोग से बक्सर आरा मेन रोड पर इटवा मोड के पास, थाना-शाहपुर, जिला-भोजपुर से एक 10 (दस) चक्का कंटेनर में रखे बिस्किट पैकेट के आड़ में छिपा कर रखे भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। कंटेनर पर निबंधन संख्या UP38AT-7282 अंकित पाया गया, कंटेनर के चालक सुनील राय, पे०-किशोर राय, सा०-बहिलवाड़ा, वर्ड नंबर-02, थाना-सरैया, जिला-मुजफ्फरपुर, बिहार को गिरफ्तार करते हुए अग्रतर कार्यवाही हेतु न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

कई ब्रांड के शराब जब्त

उक्त वाहन से Officer’s choice Whisky 750 ml का 1200 पीस, Officer’s choice Whisky 375 ml का 2400 पीस, Old habit XXX Rum 750 ml का 1512 पीस, Old habit XXX Rum 375 ml का 240 पीस, Blue stroke whisky 180 ml 9600 पीस जो कुल 14,952 पीस में 4752.000 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त किया गया।

जब्त शराब का अनुमानित मूल्य लगभग 60 लाख रूपये 

जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब 60 लाख के करीब आँका गया। जब्त शराब को चंडीगढ़ से मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक धीरज कुमार के साथ साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान सामिल थे। मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा हैं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ये भी पढ़े :  वृद्धजनों को नीतीश सरकार का तोहफा, निबंधन कार्यालय का चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति  

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...