दीपावली को देखते हुए मिठाइयों में मिलावट की हो रही है विशेष जांच

हजारीबाग:दीपावली और आगामी त्यौहार को लेकर जिला प्रशासन मिठाई व अन्य खाद्य सामग्री में मिलावट खोरी के खिलाफ काफी अलर्ट मोड पर दिख रहा है। आपको बताते चले की दीपावली को लेकर हजारीबाग में विभिन्न मिठाइयां की दुकान के अलावे रेस्टोरेंट और अन्य होटलों में धड़ल्ले से मिठाई व अन्य खाद्य सामग्री की बिक्री की जा रही है ।

जिस पर हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय और एसीएमओ के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने हजारीबाग के कई होटल और रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण जांच किया।

इस दौरान उन्होंने दो मिठाई की दुकान पर स्टार्च की मिलावट के लगभग 60 से 70 किलो पनीर पाया गया। जिसे खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के द्वारा उसे नष्ट कराया गया।

इसके साथ ही मिलावट जैसी वस्तुओं बेचने वाले होटल संचालक पर विधिवत कार्रवाई भी की है। उन्होंने बताया है कि किसी भी प्रकार के मिलावट और अन्य प्रकार के घातक केमिकल मिलाकर खाद्य सामग्री बेचने वाले होटल संचालक और खाद्य सामग्री की दुकानदार खाद्य वस्तुओं को बेजते पकडे जाते हैं तो उन पर विभाग के द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही उन्हें मोटी रकम में जुर्माना भी देना पड सकता है। उन्होंने दीपावली और आगामी त्यौहार को लेकर आम नागरिकों को भी मिलावट जैसी वास्तु खरीदने पर परहेज करने की बात कही है।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

Jharkhand JPSC Exam: प्रारंभिक परीक्षा में कथित गड़बड़ी पर सुप्रीम कोर्ट...

 झारखंड JPSC सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र, राज्य सरकार और JPSC को नोटिस जारी किया है।Jharkhand JPSC...

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी...

IBPS Clerk CSA-XVI भर्ती 2026 में 11,403 पदों पर आवेदन का मौका है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त है। प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में...

Patna High Court Recruitment 2026: एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर...

 पटना हाईकोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 1.42 लाख तक...