Commercial Advertisment

रेलवे की नोटिस से वासेपुर के लोगों में आक्रोश, कहा- वैकल्पिक व्यवस्था नहीं दिए तो होगा आंदोलन

धनबाद : अतिक्रमण कर घर बनाकर रह रहे दर्जनों लोगों को रेलवे ने नोटिस दिया है. रेलवे ने एक सप्ताह के अंदर जमीन को खाली करने का निर्देश दिया है. जिसको लेकर वासेपुर के स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों का कहना है कि वैकल्पिक व्यवस्था दिए बगैर हटाया गया तो हमलोग जोरदार आंदोलन करेंगे.

बताते चलें कि धनबाद में प्रस्तावित आरओबी को लेकर रेल प्रशासन ने कमर कस ली है. वहीं वासेपुर इलाके में रेलवे ट्रैक के निकट कई दशकों से दर्जनों लोगों ने अतिक्रमण कर घर बना लिये हैं. रेलवे ने वहां रह रहे दर्जनों लोगों को एक सप्ताह के अंदर जमीन को खाली करने का निर्देश दिया है. जिसको लेकर स्थानीय अतिक्रमणकारियों में आक्रोश देखा जा रहा है.

शनिवार की शाम स्थानीय लोगों की एक बैठक वासेपुर में आयोजित की गई, जहां रेल प्रबंधन द्वारा दिए गए नोटिस के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मौजूद कांग्रेस नेता शमशेर आलम एवं मासस नेता रुस्तम अंसारी ने स्पष्ट तौर पर कहा कि किसी भी स्थिति में यहां रह रहे लोगों को जब तक रेलवे के द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था नहीं दी जाती है, इस जगह को अतिक्रमण मुक्त नहीं करने दिया जाएगा. इसके लिए जो भी आंदोलन अथवा लड़ाई की आवश्यकता होगी सभी लोग लड़ने के लिए तैयार हैं.

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

रेलवे ने उच्च अधिकार समिति का किया गठन, अभ्यर्थियों की समस्याओं समिति देगी अपनी रिपोर्ट

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...