Commercial Advertisment

जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज में दो दिवसीय रोजगार मेला का उद्घाटन

आरा : स्थानीय जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज में दो दिवसीय रोजगार मेला-2024 का भव्य उद्घाटन आज लाल दास राय, भाई ब्रह्मेश्वर, बीडी सिंह सहित कॉलेज के चेयरमैन डॉ. आदित्य बिजय जैन, डॉ. सीपी जैन, डॉ. हर्षित जैन, अरिहन्त एवं सिद्ध विजय जैन द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि स्वरूप पधारे पूर्व विधान पार्षद लाल दास राय ने उपस्थित जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज भोजपुर जिला के युवाओं में कुशलता की कमी नहीं है। युवाओं को अपने जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए संस्कार के साथ प्लानिंग करते हुए कुशलता के साथ धैर्य रखते हुए काम करना चाहिए।

होटल पटना के महाप्रबंधक बीडी सिंह ने युवाओं को कहा कि आप केवल अच्छी और अधिक वेतन वाली नौकरी के लिए ही न रहें, बल्कि जानकारी के लिए काम करें। आज आप जो भी काम करते हैं उसके लिए अच्छा सोंचे साथ ही उंचा सोंचे। प्रबन्धन का सिधान्त बताते हुए कहा कि कोई भी कार्य स्टेप बाई स्टेप करना चाहिए। एक एक सीढ़ी आगे बढ़ना श्रेयष्कर होता है। भाई ब्रम्हेश्वर ने अपने उद्गार में कहा कि भोजपुर जिला के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। आप अपने मन विश्वास से काम करें, साथही अपने संस्कार और संस्कृति को सर्वोपरि बनाते हुए समाज के लिए अच्छा करते हुए समाज और परिवार का सहारा बनना चाहिए।

मेजर राणा प्रताप ने इस रोजगार मेला की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को इसका लाभ उठाना चाहिए। साथही रोजगार प्रदाता कम्पनियों के प्रतिनिधियों से निवेदन किया कि इस जिला के होनहार युवाओं पर विश्वास करते हुए उन्हें मौका अवश्य दें।
युवा उद्यमी श्री अनुराग मिश्रा ने युवाओं को कहा कि समुद्र की तरह आपना काम करें। पीठ पीछे किसने क्या कहा उसकी चिन्ता न करें। बड़ा काम करने के लिए कठोर परिश्रम करना होता है, संघर्ष करें, आगे बढ़ने के लिए रिस्क लेना ही होता है। उंचाई पाने के लिए परिश्रम का हद पार करना होता है।

जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज के चेयरमैन सह हेल्थ एण्ड एजुकेशनल सोसायटी के सचिव डॉ. आदित्य बिजय जैन ने बताया कि इस रोजगार मेला का उद्देश्य रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। प्रायः ऐसा देखा जा रहा है कि देश भर में विभिन्न कम्पनियों को कई प्रकार के विशेषज्ञ कार्यकर्ता की आवश्यकता होती है और कई विशेषता प्राप्त युवा वर्ग जानकारी के अभाव में उनसे सम्पर्क नहीं कर पाते हैं। आज देश में रोजगार की कमी नहीं, युवा वर्ग को सही प्लेटफार्म की आवश्यकता है। ऐसे में हमारा प्रयास होता है कि कार्यकताओं की तलाश कर रही रोजगार प्रदाता कम्पनियों और रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को एक जगह एकत्र किया जाए।

पिछले वर्ष 2023 में भी यहां रोजगार मेला का आयोजन किया गया था और लगभग 25 कंपनियों ने भाग लिया। सैकड़ों युवाओं ने आवेदन और साक्षातकार दिया जिनमें से उपस्थित रोजगार प्रदाता कम्पनियों द्वारा ऑन स्पॉट 123 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराते हुए जॉब ऑफर लेटर दिया गया था। अरिहन्त बिजय जैन ने बताया कि आज इस रोजगार मेला मे रोजगार प्रदाता के रूप में देश भर से 30 कंपनियों ने भाग लिया है। जिनमें जीयो, एलआईसी, श्री लक्ष्मी इन्वेस्टमेन्ट, ई-डैक, एक्सेट एक्वा, श्री साई कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पारा मेडिकल, दी बॉम्बे फैशन, राज ऑटोमोबाईल, रिलायंस निपोन लाईफ इन्स्यूरेन्स, भारती एक्सा जीवन बीमा, नागरमल एण्ड संन्स, इलास्टीकम, रिनेक्स टेक्नॉलोजी, सेनको डायमंड, मूथहूट फाइनांस, मौर्या मोटर्स, हिमतसिंगका ऑटोमोबाईल, वी मार्ट, एक्सटा मार्क्स, इनटैब, पीआर होण्डा, मालती बजाज, सूरज स्टील फैक्टरी, आईसीआईसीआई पु्रडेन्सीयल लाइफ इन्स्युरेन्स, गिरिजा देवी पॉलीटेकनीक, बीएसएनएल, पीएनबी मेटलाइफ, पिपुल टी ऑनलाईन, आईसीआईसीआई बैंक, ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय आदि मुख्य हैं। ओपेन फॉर ऑल पधति पर आधारित इस मेला में रोजगार पाने के इच्छुक लगभग 430 से अधिक युवक युवतियों ने भाग लिया है। इनमें 10वीं पास से लेकर इण्टर, विभिन्न विषयों के स्नातक, स्नातकोतर के अलावा प्रबन्धन और टेक्नीकल एक्स्पर्ट तक के युवा हैं।

यह भी देखें :

सिद्ध बिजय जैन ने बताया कि इस जिनवाणी कॉलेज के एमबीए, बीबीए, बीसीए की शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं ने इस रोजगार मेला के लिए अथका प्रयास किया है। इस मेला के आयोजन की सारी जिम्मेवारी उठाते हुए उन्होंने मार्केटिंग, कम्पनियों से संपर्क, रोजगार की तलाश कर रहे युवा वर्ग से संपर्क, प्रचार-प्रसारा, करने के साथ कार्यक्रम को अधिक आकर्षक बनाने के लिए प्रायोजक से भी संपर्क कर उनसे सहयोग प्राप्त किया है। प्रायोजक के रूप में मुख्य रूप से पीआरआरा होंडा, मैक्स पेन्ट्स, सूरज स्टील फैक्टरी, ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय और ज्ञान ज्योति नटखट जोन का सहयोग प्रशंसनीय है।

मान्य अतिथियों को धन्यवाद देते हुए हुए डॉ. सीपी जैन ने बताया कि इस दो दिवसीय रोजगार मेला में आज रोजगार के इच्छुक युवाओं का साक्षात्कार किया जाएगा। कंपनियों कल यानी 20 सितंबर को उपयुक्त युवाओं को जॉब ऑफर लेटर प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित वर्मा, तबस्सुम बानो, नेहा, स्निग्धा, कविता, विरेन्द्र, संगीता, सौरभ, निशा, ओम, सुमित, सनि, राकेश, नन्दलाल, अरुण, रंजन, राहुल, निशमा, आर्यन, मणी, शाश्वत, स्वधा, आनंद, संस्कृति, श्रेया, राजनंदनी, वेदांत, काजल, वागीशा, अनुष्का, शुभम, उज्जवल, आशीष, बालाजी, दिव्यांशु और शिल्पी आदि का सहयोग प्रशंसनीय रहा।

यह भी पढ़े : नगर निगम के सभागार में महापौर इंदु देवी की अध्यक्षता में बैठक

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...