‘सड़क दुर्घटना में जान बचाने वाले लोगों के इनाम में बढ़ोत्तरी’

पटना : बिहार सरकार के परिवहन मंत्री शीला मंडल ने आज जदयू प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए बड़ी बात कही दी है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में जान बचाने वाले लोगों को बिहार सरकार 10 हजार रुपए इनाम देगी। साथ ही उन्होंने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को भी करारा जवाब दिया है।

मंत्री शीला मंडल ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल को बचाने वाले के लिए बिहार सरकार ने पूर्व से तय प्रोत्साहन राशि पांच हजार से बढ़ाकर 10 हजार कर दी है। मंत्री शीला ने कहा कि एक्सीडेंट होने पर शुरुआती दौर का एक घंटा का समय बहुत सीरियस होता है, ऐसे में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया जाता है तो जान बच जाती है। इसको लेकर केंद्र सरकार द्वारा पहले से चली आ रही योजना है कि तुरंत घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाने वाले को पांच हजार दिया जाता रहा है लेकिन बिहार सरकार ने उसे दुगना कर 10 हजार प्रोत्साहन कर दिया है।

उन्होंने कहा कि यह राशि कई लोगों को दी जा चुकी है। जो भी इस काम में आगे आते हैं उन्हें तुरंत यह राशि दी जाती है।
शीला मंडल ने कहा कि मैं वैसे उनलोगों को धन्यवाद भी देती हूं जो यह पुन्य काम कर रहे हैं। राशि इसलिए उन्हें मिलती है क्योंकि वह किसी का जान बचाते हैं। इसलिए हर व्यक्ति को इस काम में आगे आना चाहिए।

यह भी पढ़े : मंत्री श्रवण ने कहा- अपने फंसे लोगों को लाने में भारत सरकार है सक्षम

प्रशांत किशोर द्वारा नीतीश कुमार पर दिए गए बयान कि मुख्यमंत्री का बिहार के राजनीति में अंतिम दौर है। इसको लेकर मंत्री शीला मंडल ने करारा जवाब दिया है। मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में ही सब लोगों ने देख लिया है कि नीतीश कुमार का क्या दौर था। जनता के बीच हमारे नेता की जो छवि है वह पूरा बिहार ही नहीं पूरा देश की राजनीति में देखने को मिलता है। केंद्र के बिंदु में हमारे नेता नीतीश कुमार हैं।

वहीं बिहार में बिगड़ते लॉ ऑर्डर को लेकर शीला मंडल ने कहा कि क्राइम तो होते हैं लेकिन उस पर तुरंत एक्शन लिया जाता है। तुरंत अपराधियों को गिरफ्तार किया जाता है। जो लोग बोलते हैं पहले यह चीज भी उन्हें देखना चाहिए। अपने विभाग के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो भी बस, ट्रक या कोई भी वाहन बगैर परमिट के चल रहे हैं। उस पर सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई हो रही है और उसका फर्जी परमिट को कैंसिल किया जा रहा है। सिर्फ गाड़ी नंबर बताने पर ही है यह एक्शन लिया जा रहा है।

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

JP Narayan Death Anniversary: सम्राट चौधरी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को...

JP Narayan Death Anniversary, पटना: लोकनायक स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को पटना में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।...

Rupi Soren Funeral: मां की अंतिम विदाई में फूट-फूटकर रो पड़े...

Rupi Soren Funeral: दिवंगत रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंच चुका है। अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। रूपी...

Rupi Soren Last Rites: मां रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर लेकर...

Rupi Soren Last Rites, रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर लेकर अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। मां को अंतिम...