आने वाले तीन से चार दिनों के दौरान तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि

झारखंड में आने वाले कुछ दिनों में तापमान में वृद्धि होगी. झारखंड केमौसम विभाग की ओर से इस संबध में जानकारी दी गयी है. आने वाले तीन से चार दिनों के दौरान तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है.

जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होगा. वहीं, नौ मई को राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाये रहने की संभावना व्यक्त की गयी है. दस मई से फिर से मौसम साफ रहने की संभावना है. आठ मई को राज्य का अधिकतम तामपान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. आने वाले कुछ दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक होने की संभावना व्यक्त की गयी है.

विभाग ने बताया कि 11 मई से 13 मई तक राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाये रहेंगे. इस दौरान कुछ इलाकों में धूप का भी एहसास लोगों को होगा. हालांकि बारिश की संभावना व्यक्त नही की गयी है. पहले ही मौसम विभाग ने जानकारी दी थी राज्य में चक्रवाती तूफान मोचा का असर नहीं देखा जायेगा.

हालांकि कुछ इलाकों में बादल छायें रहेंगे. विभाग ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को गर्मी से बचने की चेतावनी दी है. विभाग ने कहा है कि आने वाले कुछ दिनों में धूप के साथ तेज हवाएं भी चल सकती है. हालांकि बादल छाये रहने से लोगों को इससे राहत मिलेगी. लेकिन फिर भी लोगों को इससे सर्तकता बरतने की हिदायत दी है.

South Railway Apprentice Recruitment: South Railway में 4,471 पदों पर Apprentice...

 दक्षिण रेलवे ने Apprentice के 4,471 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं और ITI पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयन मेरिट के आधार...

Bank Jobs: Bank of Baroda की कंपनी में 2,049 पदों पर...

Bank of Baroda की सहायक कंपनी BGSSL में 2,049 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन निःशुल्क है और कई पदों पर चयन बिना लिखित...

 CID Jharkhand:JPSC परीक्षा घोटाले में CID का शिकंजा, 20 आरोपी जेल...

 JPSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में CID अब तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। सात आरोपी फरार हैं, जिनके खिलाफ इश्तेहार...