झारखंड में बढ़ी ठंड, कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट, 10 फरवरी के बाद फिर चढ़ेगा पारा

रांची: झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दो दिन पहले तक राज्य के कई जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। लेकिन, बीते 24 घंटों में इसमें तेज गिरावट दर्ज की गई है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक नीचे चला गया है, जिससे ठंड अचानक बढ़ गई है।

रांची में तापमान में जबरदस्त गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, बीते 24 घंटों में रांची का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस गिरकर 12.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य के करीब है। ठंड बढ़ने की वजह से सुबह और रात के समय कनकनी महसूस की जा रही है। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक भी हवा में ठंडक बनी रही, जिससे लोग गर्म कपड़ों में नजर आए।

 सबसे अधिक तापमान: 34.4°C (सरायकेला)

  • सबसे कम तापमान: 6.6°C (चतरा)
  • डाल्टेनगंज: 7.8 डिग्री गिरकर 8.7°C (सामान्य से 2.5°C कम)
  • बोकारो: 6.7 डिग्री गिरकर 10.4°C (अधिकतम तापमान 30.5°C, सामान्य से 5.9°C अधिक)

10 फरवरी के बाद फिर बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में उत्तरी और मध्य झारखंड के जिलों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि, दक्षिणी भाग में अगले 24 घंटों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद, अगले तीन दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।

झारखंड में इस समय उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं का दबदबा है, जिससे ठंड महसूस की जा रही है। 10 फरवरी के बाद बादल छाने की संभावना है, हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान बढ़ने लगेगा और गर्मी महसूस होने लगेगी।

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...