जयप्रकाश विश्वविद्यालय के छात्र संगठन RSA के द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

छपरा : छपरा के जयप्रकाश विश्वविद्यालय के छात्र संगठन आरएसए के द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का आज चौथा दिन है। अबतक बात नहीं बनी। कई मांगों को पूरा नहीं किए जाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया है। वहीं उज्जवल कुमार ने आज चौथे दिन भी विश्वविद्यालय के गेट पर छात्राओं के साथ अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। इन छात्रों का कहना है कि विरोध प्रदर्शन विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्र-छात्राओं के साथ की जा रही अनदेखी, शोषण, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ किया गया है।

DIARCH Group 22Scope News

विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी मूलभूत शैक्षिक आवश्यकताओं की अनदेखी कर रहा है – छात्र

छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी मूलभूत शैक्षिक आवश्यकताओं की अनदेखी कर रहा है। प्रमाण पत्रों में विलंब, अवैध शुल्क वसूली, परीक्षा प्रक्रिया में अव्यवस्था और अन्य समस्याओं के चलते छात्र मानसिक, आर्थिक व शारीरिक संकट से गुजर रहे हैं। गरीब परिवार से आने वाले छात्र उच्च शिक्षा पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं लेकिन उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। छात्र संगठन के नेताओं का यह विरोध प्रदर्शन प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ है। जिसने छात्रों को मजबूर कर दिया है कि वह अपनी आवाज उठाएं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया तो आंदोलन तेज और व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।

यह भी देखें :

छात्र आंदोलन की कुछ प्रमुख मांगे रखी है

वहीं उन्होंने आंदोलन की कुछ प्रमुख मांगे रखी गई है। जैसे नामांकन शुल्क में पारदर्शिता, अंक पत्र की उपलब्धता, परीक्षा शुल्क में दोहराव बंद हो और सेमेस्टर परिणाम समय पर जारी हो। परीक्षा पर प्रक्रिया शुरू हो। बिना अंक पत्र के परीक्षा फॉर्म केवल शपथ पद के आधार पर स्वीकार करना बंद किया जाए। ऐसे ही विभिन्न मांगों को लेकर छात्र संगठन अपने इस धरने प्रदर्शन पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि जबतक इनकी मांगों को नहीं मान लिया जाता है तो इनका अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन निरंतर जारी रहेगा।

यह भी पढ़े : 13 सितंबर को छपरा कोर्ट में लगेगा विशाल लोक अदालत, तैयारी पूरी, दिखायी गई हरी झंडी…

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

कैथमा सीहमा बांध पर सर कटा मिला शव, क्षेत्र में मची...

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कैथमा-सीहमा स्थित बांध पर शनिवार को एक अज्ञात सिर कटा शव मिलने से इलाके में...

Chhatabad Land Subsidence: छाताबाद पहुंचे मेयर संजीव सिंह, भू-धसान प्रभावितों की...

Chhatabad Land Subsidence: कतरास के छाताबाद इलाके में 7 जुलाई को ज़मीन धंसने की घटना के बाद प्रभावित परिवारों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।...

Jamshedpur Truck Accident: जमशेदपुर में बड़ा सड़क हादसा टला! ट्रक चालक...

Jamshedpur Truck Accident: शुक्रवार को टाटानगर के खासमहल इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। तेज़ रफ़्तार ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह...