INDIA गठबंधन में झारखंड चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर हो रही है बात, गिरिराज सिंह पर तेजस्वी ने किया…

पटना: केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह 18 अक्टूबर से हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर निकलेंगे इसके साथ ही मंगलवार को चुनाव आयोग ने झारखंड और महाराष्ट्र चुनाव की घोषणा के साथ ही बिहार के चार सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक तरफ जहां चुनाव की तैयारी करने और जीत का दावा किया तो दूसरी तरफ उन्होंने गिरिराज सिंह पर जम कर निशाना भी साधा। तेजस्वी यादव ने गिरिराज सिंह की यात्रा को लेकर कहा कि कौन सोया हुआ है कि वे जगाने जा रहे हैं।

ये जा रहे हैं जगाने, लोग जगा देंगे

ये केंद्र की सरकार में मंत्री तो हैं लेकिन अपने मंत्रालय का कोई काम नहीं करते हैं। सारे निर्णय और सारा काम तो बस दो ही लोग करते हैं बाकी सभी तो मंत्री हो कर भी बेरोजगार हैं। इनका काम सिर्फ हिंसा फैलाना, लोगों को भड़काना और नफरत फैलाना ही रह गया है। बात होनी चाहिए लोगों के शिक्षा की, चिकित्सा की तो ये बात करते हैं केवल नफरत की और हिंदू मुसलमान की। इन्हे अभी ही समझ में नहीं आया है, ये लोगों को जगाने जा रहे हैं लेकिन लोग इन्हे जगा देंगे।

झारखंड विधानसभा चुनाव

तेजस्वी यादव ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि हम लोग इंडिया गठबंधन के सदस्य हैं और झारखंड में सीट शेयरिंग पर बात चल रही है। बहुत जल्दी यह साफ हो जायेगा कि कौन सी पार्टी किस सीट पर और कितनी सीट पर चुनाव लड़ेगी। अभी हम लोग झारखंड में सत्ता में हैं और एक बार फिर झारखंड की जनता इंडिया गठबंधन को चुन कर सत्ता में भेजेगी। वहीं उन्होंने बिहार के चार सीट पर उपचुनाव को लेकर भी कहा कि हमलोग पहले से तैयारी कर रहे थे और हमारी कोशिश है कि उपचुनाव में हम सभी चार सीट पर जीत दर्ज करें।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  BJP की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे रितेश पांडेय? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के बाद कहा…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

INDIA INDIA INDIA INDIA

INDIA

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...