भारत और इंग्लैंड ने अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया

रांची: 23 से 27 फरवरी तक जेएससीए स्टेडियम में होने वाले भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खेला जाना है. भारत 2-1 की लीड के साथ इंग्लैंड पर दबाव बनाए हुए है.

भारत और इंग्लैंड ने अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया
भारत और इंग्लैंड ने अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया

मुकाबले के लिए दोनों टीमें मंगलवार को रांची पहुंचीं. बुधवार को दोनों टीमों ने अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया. भारत और इंग्लैंड दोनों टीमों ने बारी-बारी से ओवल ग्राउंड में नेट में प्रैक्टिस करती दिखी. इंग्लैंड ने सुबह में 3 घंटे तक अभ्याय किया. वहीं भारतीय टीम ने दोपहर में प्रैक्टिस किया.  इस दौरान जेएससीए के ओवल मैदान में बने प्रैक्टिस नेट में बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने पसीना बहाया.वार्माअप,फील्डिंग और कैच प्रैक्टिस किया.

भारत और इंग्लैंड ने अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया
भारत और इंग्लैंड ने अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया

अभ्यास सत्र के पहले दिन नेट में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पड्डिकल ने नेट में सबसे अधिक समय बिताया. रोहित शर्मा और शुभमन ने भातरीय टीम के प्रमुख गेंदबाजों को नेट में खेला.

वहीं कुछ खिलाड़ियों को नेट में लोकल गेंदबाज भी प्रैक्टिस कराते रहे. इस दौरान राहुल द्रविड़ खिलाड़ियों को बेहतर तरीके से ऑर्ब्जव करते रहे. वहीं खामियों को दूर करने के भी निर्देश देते रहे. शुभमन और यशस्वी नेट में लंबे लंबे शॉट लगाने की प्रैक्टिस भी करते रहे. नेट प्रैक्टिस के दौरान भारतीय गेंदबाजों ने भी जमकर गेंदबाजी की. मो. सिराज ने सबसे देर तक रोहित और शुभमन गिल को गेंदबाजी की. वहीं इन दोनों खिलाड़ियों के सामने रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने भी गेंदबाजी की.

 

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...

Giridih Naxal Search Operation: पारसनाथ पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक...

गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 494 जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा...

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...