चौथे टेस्ट के लिए भारत- इंग्लैंड की टीम 20 को पहुंचेंगी रांची

रांची: भारत और इंग्लैंड के बीच 23 फरवरी से रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में चौथे टेस्ट मैच का आयोजन होना है. इसके लिए दोनों टीमें 20 फरवरी को रांची पहुंच जायेंगी.

भारत और इंग्लैंड की टीम रांची के रेडिसन ब्लू होटल में ठहरेगी. रेडिसन ब्लू होटल के पहले तल्ले से लेकर सातवें तक 115 कमरे खिलाड़ियों के लिए बुक हैं.

वहीं रांची पहुंचने के बाद 21 और 22 फरवरी को दोनों टीमें अभ्यास सत्र में शामिल होंगी. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आखिरी टेस्ट मैच भारत व साउथ अफ्रीका के बीच 19-22 अक्तूबर 2019 को खेला गया था, जिसमें भारत ने पारी व 202 रन से मुकाबला जीता था.

यहां पहला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया-इंडिया के बीच 16-20 मार्च 2017 को खेला गया था, यह मैच ड्रॉ रहा था. इस स्टेडियम में छह वनडे मुकाबले अब तक खेले जा चुके हैं. वहीं चार टी-20 मैच भी खेले गये हैं.

वनडे में आखिरी मुकाबला अक्तूबर 2022 में खेला गया था. वहीं आखिरी मैच टी-20 में भारत व न्यूजीलैंड के बीच 27 जनवरी 2023 को खेला गया था. न्यूजीलैंड की टीम यह मुकाबला जीता था.

Bihar Urban Development: सभी शहरों में Signature सड़क बनाने की तैयारी,...

 बिहार के सभी शहरों में सिग्नेचर सड़क बनाने की दिशा में प्रयास तेज होंगे। मंत्री नीतीश मिश्रा ने शहरी विकास, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और आधुनिक...

Karwa Chauth 2026: रांची में आज बादलों के बीच मनेगा करवा...

 रांची में Karwa Chauth पर चक्रवात अर्नब के प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। पंचांग के अनुसार शाम 7:54 बजे...

Hemant Soren Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर 19 नवंबर को...

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। पीएमएलए की धारा 44 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए ED...