विमेंस हॉकी ओलेंपिक क्वालीफायर्स: दूसरे सेमीफाइनल में हाफ टाइम तक भारत और जर्मनी 1-1 के बराबर पर

Ranchi. एफआईएच विमेंस हॉकी ओलेंपिक क्वालीफायर्स के दूसरे सेमीफाइनल में भारत और जर्मनी के बीच मैच जारी है। पहले हाफ के बाद भारत और जर्मनी 1-1 के बराबर पर है। हालांकि पहले क्वार्टर के बाद भारत 1-0 से बढ़त बना लिया था। 15वें मिनट में भारत की ओर से दीपिका ने पेनल्टी कॉर्नर में भारत के लिए पहला गोल किया था। जर्मनी ने 26 वें मिनट में बराबरी का गोल किया।

इससे पहले, पहले सेमीफाइनल में अमेरिका ने जापान को दो गोलों से पराजित कर एफआईएच विमेंस हॉकी ओलेंपिक क्वालीफायर्स के फाइनल में जगह बना ली है। इसी के साथ अमेरिका पेरिस ओलेंपिक 2024 के लिए क्वॉलीफाई कर गया है।

रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में गुरुवार को एफआईएच वीमेंस हॉकी ऑलेंपिक क्वालीफायर्स के पहले सेमीफाइनल में यूएसए (अमेरिका) का मुकाबला जापान से हुआ। इस मुकाबले में बढ़त जापान ने बनाई। 38 वें मिनट में सीमादा अमीरू ने पेनल्टी कॉर्नर पर पहला गोल किया, लेकिन चौथे क्वार्टर में अमेरिका ने 52वें और 56वें मिनट में गोलकर मैच दो-एक से जीत लिया। अमेरिका के लिए हॉफमैन एश्ले और अबिगेल ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। फाइनल में अमेरिका का मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला जर्मनी से अब से कूछ ही देर में शुरू होगा।

Chatra Jholachhap Doctor News: चतरा में फिर उठा झोलाछाप डॉक्टरों पर...

Chatra Jholachhap Doctor News: जिले में कथित झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए...

Bihar Cabinet 27 Proposals: बिहार कैबिनेट के 27 बड़े फैसले, स्टूडेंट...

Bihar Cabinet 27 Proposals: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 27 प्रस्तावों को मंज़ूरी दी गई। बैठक में शिक्षा,...

Rajkumar Shukla Jayanti: राजकुमार शुक्ल को अब मिलेगा वह सम्मान, जिसके...

Rajkumar Shukla Jayanti: जब चंपारण के किसान ब्रिटिश नील बागान मालिकों के अत्याचारों से जूझ रहे थे, तब पंडित राजकुमार शुक्ला ने उनके संघर्ष...