भारत की चीन को दो टूक, कहा- लद्दाख सीमा से दूर रखे लड़ाकू विमान

नैंसी पेलोसी के दौरे के बाद ताइवान से चीन का तनाव

नई दिल्ली : भारत ने चीन को दो टूक जवाब देते हुए कहा कि पूर्वी लद्दाख सीमा से लड़ाकू विमानों

को दूर रखे. सख्त चेतावनी देते हुए भारत ने कहा कि

एलएसी पर किसी भी तरह का गतिविधि चीन की सेना न करे.

भारत की सीमा के काफी नजदीक आ गए थे चीन के लड़ाकू विमान

दरअसल, पिछले दिनों चीन के लड़ाकू विमान भारत की सीमा के काफी नजदीक आ गए थे.

भारत ने चीन को ये चेतावनी ऐसे वक्त पर दी, जब उसका ताइवान के साथ विवाद चल रहा है.

अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद से चीन भड़का हुआ है.

इसके विरोध में चीन ताइवान की सीमा से लगे इलाकों में सैन्याभ्यास भी कर रहा है.

भारत ने इस मुद्दे पर चीन के साथ सैन्य स्तर पर बैठक बुलाई थी. इसमें भारत ने पूर्वी लद्दाख में चीन की उकसावे वाली गतिविधियों को लेकर विरोध दर्ज कराया.

अपनी सीमा में रहे चीनी विमान- भारत

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में चल रहे सीमा विवाद के बीच यह पहला मामला था, जब भारतीय एयरफोर्स के किसी अधिकारी ने सैन्य स्तर की बातचीत में हिस्सा लिया हो. यह बैठक मंगलवार को चुंशूल मोल्डो में हुई. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में भारत ने चीनी पक्ष को साफ कर दिया कि विमान उड़ते वक्त अपनी सीमा में रहें. साथ ही वे एलएसी और 10 किमी सीबीएम लाइन का पालन करें.

एलएसी के पार की हवाई गतिविधियों पर भारत की लगातार नजर

एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा था कि भारत एलएसी के पार की हवाई गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहा है. उन्होंने कहा था कि जैसे ही हम एलएसी पर किसी भी चीनी गतिविधि को देखते हैं, हम भी हमने लड़ाकू विमान तैनात कर देते हैं. उन्होंने बताया था कि भारतीय सेना पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर रडार लगा रही है, ताकि हम हवा में होने वाली किसी भी गतिविधि पर नजर रख सकें.

भारत और चीन के बीच कई दौर की हो चुकी है बातचीत

दरअसल, भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में विवाद को सुलझाने के लिए कई दौर की बातचीत हो चुकी है. वहीं, दूसरी ओर चीन की ओर से बीच बीच में उकसावे वाली गतिविधियां भी होती रहती हैं. पिछले 1-2 महीने में चीन के लड़ाकू विमान भारतीय सीमा के काफी करीब आ गए थे.

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Hemant Soren Government: झारखंड में अपराध, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर भाजपा...

Hemant Soren Government, रांची: झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के मौजूदा कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर भारतीय...

Ranchi Flyover Projects: रांची में 3 बड़े फ्लाइओवर और सड़क परियोजनाओं...

Ranchi Flyover Projects: राजधानी रांची की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तीन बड़ी सड़क परियोजनाओं का रास्ता साफ हो गया है। मुख्यमंत्री...

Simdega Women Hockey Team: झारखंड स्थापना दिवस हॉकी प्रतियोगिता में सिमडेगा...

Simdega Women Hockey Team: झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर रांची में आयोजित राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में सिमडेगा जिले की महिला हॉकी टीम...