Breaking: आगरा में भारतीय वायुसेना का विमान क्रैश, लगी आग

Desk. बड़ी खबर उत्तर प्रदेश से है। आगरा में भारतीय वायुसेना के मिग-29 लड़ाकू विमान के क्रैश होने की सूचना मिल रही है। हालांकि हादसे में किसी के प्रकार के हताहत होने की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि मिग-29 लड़ाकू विमान आगरा के पास एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इसके बाद उसमें आग लग गई। इस दौरान पायलट ने कूदकर जान बचाई।

भारतीय वायुसेना का विमान क्रैश

बताया जा रहा है कि सेना के विमान ने पंजाब के आदमपुर से उड़ान भरी थी और अभ्यास के लिए आगरा जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले को लेकर कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है। अब जांच के बाद ही घटना के कारण का पता चलेगा।

बता दें कि, 2 सितंबर को राजस्थान के बाड़मेर में एक मिग-29 फाइटर जेट तकनीकी खराबी के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हालांकि दुर्घटना से पहले पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा था। उस दौरान लड़ाकू विमान बाड़मेर सेक्टर में वायुसेना बेस से एक प्रशिक्षण मिशन पर था। उसी दौरान बाड़मेर में उत्तरलाई के पास एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विमान में आग लग गई थी।

Ranchi News: फर्जी दस्तावेज से 6.36 लाख से अधिक की ठगी,...

 रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज के जरिए 6.36 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने...

Jharkhand Teacher Recruitment Case: मीना कुमारी मामले में 100 अपीलों पर...

 झारखंड शिक्षक नियुक्ति से जुड़े मीना कुमारी मामले में राज्य सरकार और JSSC की करीब 100 अपील याचिकाओं पर 13 अक्टूबर को हाईकोर्ट में...

Jharkhand News: बांग्लादेशी नागरिकों की संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की नजर,...

 झारखंड में संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों की आवाजाही को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को निगरानी और विस्तृत जानकारी जुटाने का निर्देश...