Commercial Advertisment

इंडियन कोस्ट गार्ड के महानिदेशक राकेश पाल का हार्ट अटैक से निधन

Desk. इंडियन कोस्ट गार्ड के महानिदेशक राकेश पाल का रविवार को चेन्नई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त किया है।

इंडियन कोस्ट गार्ड के महानिदेशक का निधन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है, इंडियन कोस्ट गार्ड के महानिदेशक राकेश पाल के आज चेन्नई में असामयिक निधन पर गहरा दुख हुआ। वह एक सक्षम और प्रतिबद्ध अधिकारी थे, जिनके नेतृत्व में आईसीजी भारत की समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने में बड़ी प्रगति कर रहा था। उनके शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।

मिली जानकारी के अनुसार, महानिदेशक राकेश पाल को राजनाथ सिंह के साथ आईसीजी कार्यक्रम में भाग लेना था। बेचैनी की शिकायत के बाद दिन में राजीव गांधी जनरल अस्पताल (आरजीजीएच) में उन्हें भर्ती कराया गया था। यहां उनका निधन हो गया।

बता दें कि, भारतीय नौसेना अकादमी के पूर्व छात्र राकेश पाल जनवरी 1989 में भारतीय तटरक्षक बल में शामिल हुए थे। अपने 34 साल के करियर के दौरान वह आईसीजी के 25वें महानिदेशक बने। इस पद पर वे जुलाई 2023 से कार्यरत थे।

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: कैमूर में पोखरे के पास...

Kaimur Post Office Aadhaar Card Case: बिहार के कैमूर जिले में पोस्टऑफिस से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज लावारिस हालत में मिलने का मामला सामने आया...

Abhinav Kumar Singh Kaimur: 443 वोट पाकर अभिनव कुमार सिंह बने...

Abhinav Kumar Singh Kaimur: बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में अभिनव कुमार सिंह को कैमूर जिला युवा कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष निर्वाचित...

Bihar Board 10th Sent Up Exam 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक सेंटअप...

Bihar Board 10th Sent Up Exam 2026, पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने वर्ष 2027 की वार्षिक मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले...