Indian Railway: नौकरी की तैयारी कर युवाओं को रेलवे ने दिया झटका, अब इन पदों पर नहीं होगी बहाली

Indian Railway: नौकरी की तैयारी कर युवाओं को रेलवे ने दिया झटका- नौकरी की तैयारी

कर युवाओं को रेलवे ने बहुत बड़ा झटका दिया है. भारतीय रेलवे ने आने वाले समय में

कई पदों पर नियुक्तियां नहीं करने का फैसला किया है.

दरअसल, आउटसोर्सिंग के चलते सहायक कुक, बिल पोस्टर, टाइपिस्ट, माली,

दफ्तरी, बढ़ई, खलासी व पेंटर जैसे पदों को अब समाप्त कर दिया जाएगा.

भारतीय रेलवे की ओर से की गई एक आंतरिक समीक्षा के बाद

इन पदों को समाप्त करने का फैसला लिया गया है.

आने वाले समय में अब कभी भी रेलवे में इन पदों पर कोई भर्ती नहीं की जाएगी.

इन विभागों में रेलवे आउटसोर्सिंग के माध्यम से ही कार्यों को कराएगा.

यह स्थिति तब है, जब रेलवे के विभिन्न श्रेणियों में कुल 60 हजार कर्मचारियों के पदों में से 14,329 पद खाली पड़े हैं.

जानिए रेलवे ने क्या कहा

रेलवे के अनुसार तकनीकी वृद्धि के कारण इन पदों पर तैनात कर्मचारियों के लिए पर्याप्त कार्य नहीं बचे हैं. रेलवे के बढ़ते खर्चे को ध्यान में रख कर ये फैसला लिया है. हालांकि, जिन कार्यस्थलों पर कर्मचारियों की आवश्यकता है, वहां आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्य करवाए जाएंगे.

गौरतलब है कि रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने सभी जोनल महाप्रबंधकों को इस संबंध में एक पत्र लिखकर मानव संसाधन के ऊपर हो रहे खर्चे को कम करने पर ध्यान देने को कहा है. उनका कहना है कि रेलवे की ओर से किए जाने वाले कुल खर्च का 67 प्रतिशत केवल मानव संसाधन के उपर किया जाता है. इसी कारण से रेलवे ने कम कार्य वाले पदों को निरस्त करने का फैसला लिया है. इसके साथ ही उन्हें कार्यस्थलों के पद और कार्य की रिपोर्ट व आउटसोर्स के लिए प्रस्ताव तैयार कर बोर्ड को भेजने को भी कहा है, जिससे खर्चे को कम करने के उपायों को सुनिश्चित किया जा सके.

अन्य विभाग में समायोजित करने का फैसला

रेलवे बोर्ड ने इन पदों पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को किसी अन्य विभाग के कार्यस्थलों पर समायोजित करने का फैसला लिया है. रेलवे बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार खाली हो रहे इन पदों पर आवश्यक कार्य आउटसोर्स के माध्यम से कराए जाएं. इसी सिलसिले में फिलहाल पूर्वाेत्तर रेलवे प्रशासन की तरफ से कई पदों को सरेंडर करने की प्रक्रिया शुरू भी कर दी गई है. लखनऊ, वाराणसी और इज्जतनगर मंडल में सहायक लोको पायलटों के 434 पद, स्वास्थ्य विभाग में सफाईकर्मियों के 120 पद, रेलवे स्कूलों के टीजीटी व पीजीटी के 100 पद तथा यांत्रिक कारखाना में 50 पद समेत 1300 पदों को सरेंडर करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. साथ ही इसकी रिपोर्ट भी रेलवे बोर्ड को भेज दी गई है.

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...