लद्दाख की चट्टानों से पंचमहाभूत तक गूंजा भारत का सांस्कृतिक वैभव

भारतीय शैलचित्रों पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, लद्दाख की चट्टानों से पंचमहाभूत तक गूंजा भारत का सांस्कृतिक वैभव

पटना: भारतीय सभ्यता के प्राचीनतम रंगों और रेखाओं को सहेजते हुए कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार ने शुक्रवार को एक ऐतिहासिक पहल की गई। बिहार संग्रहालय, पटना के सभागार में आयोजित भारत के शैलचित्र एवं पुरातत्व विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में देशभर के जाने-माने इतिहासकार, पुरातत्वविद्, विद्वान एवं शोधार्थी एक मंच पर जुटे और भारत की सांस्कृतिक जड़ों पर विमर्श किया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन और स्वागत समारोह के साथ हुई। निदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय निदेशालय रचना पाटिल ने संगोष्ठी की पृष्ठभूमि, उद्देश्य और इसके महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रमुख वक्तव्यों में भारतीय सभ्यता की गूंज

बड़ोदरा विश्वविद्यालय के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो वी एच सोनावाने ने “Glimpse of Indian Rock Art” विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि भारतीय सभ्यता एक जीवंत सभ्यता है, जिसे हजारों वर्षों पुरानी चट्टानों ने संजोकर रखा है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो बंशी लाल मल्ला ने Genesis of Indian Art पर अपने विचार रखते हुए कहा कि भारतीय दर्शन पंचमहाभूत से जुड़ा है। यहां धर्म और कला का रिश्ता हजारों वर्षों से कायम है।

2 12 22Scope News

यह भी पढ़ें – 11 जुलाई को खाते में आ गया धकाधक रुपया, बिहार के 1.11 करोड़ लोगों को नीतीश कुमार ने दी खुशखबरी…

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के पूर्व संयुक्त महानिदेशक डॉ एस बी ओटा ने कहा कि लद्दाख के रॉक आर्ट को भारत की प्राचीनतम चित्र परंपरा है। लद्दाख के पत्थरों पर उकेरी गई आकृतियाँ हमारे सबसे पुराने वासियों की रचनात्मकता की पहचान हैं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के विभागाध्यक्ष डॉ ऋचा नेगी ने Rock Art and Ethnoarchaeology विषय पर कहा कि लोकगीत, लोककथाएं और चित्रकला हमारी ऐतिहासिक चेतना की जीवंत मिसाल हैं।

युवाओं में दिखी विशेष रुचि

इस संगोष्ठी में बड़ी संख्या में छात्र, शोधार्थी और सांस्कृतिक क्षेत्र के जिज्ञासु सहभागी बने। संवाद-सत्रों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि भारत की सांस्कृतिक जड़ों को जानने और संजोने की रुचि नई पीढ़ी में भी गहराई से मौजूद है। कार्यक्रम का समापन कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की विशेष कार्य पदाधिकारी कहकशाँ के धन्यवाद ज्ञापन के साथ संपन्न हुआ।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  चुनाव से पहले CM नीतीश कुमार का मास्टरस्ट्रोक, 1.11 करोड़ लोगों के खाते में भेजे गए पेंशन…

NEET UG 2026 re-exam today: हजारीबाग के 9 परीक्षा केंद्रों के...

NEET UG 2026 re-exam today: ज़िला प्रशासन ने NEET (UG) 2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण और बिना किसी गड़बड़ी के आयोजित करने के लिए सुरक्षा इंतज़ाम...

बोकारो क्लब में योग का उत्साह, BSL अधिकारियों ने मनाया 12वां...

बोकारो: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर, 21 जून को बोकारो क्लब में बोकारो स्टील प्लांट (BSL) की ओर से एक खास कार्यक्रम...

Ranchi Cyber Crime: Part-Time Job Scam में युवक से 8 लाख...

रांची में वर्क फ्रॉम होम और पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर एक युवक से 8 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। ठगों ने...