अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 में बजा भारत का डंका

डिजिटल डेस्क : अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 में बजा भारत का डंका। अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेटरों का डंका बजा है। टीम चैंपियन बन गई और दक्षिण अफ्रीका का चैंपियन बनने का ख्वाब अधूरा रह गया।

लगभग दो सप्ताह के रोमांचक मुकाबलों के बाद टूर्नामेंट का फाइनल मैच भारत और साउथ अफ्रीका की टीमों के बीच मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के बेयूमास ओवल स्टेडियम में  खेला गया।  इस मुकाबले में भारतीय टीम ने काफी आसानी से जीत अपने नाम की और खिताब पर कब्जा जमा लिया।

भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 2023 में हुई थी और पहले ही संस्करण में भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी। तब टीम इंडिया की कप्तान शेफाली वर्मा रही थीं। अब दो साल बाद टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण में निकी प्रसाद की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी है।

टॉस जीतकर सस्ते में निपटी दक्षिण अफ्रीका टीम

निकी प्रसाद की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में काफी यादगार रहा। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया और खिताब अपने नाम किया। दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था लेकिन वह ज्यादा कुछ खास नहीं कर सकी।

पूरी टीम 20 ओवर में 82 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की ओर से मिके वैन वूर्स्ट ने सबसे ज्यादा 23 रन बनाए। उनके अलावा जेम्मा बोथा ने 16 रन और फे काउलिंग ने 15 रन की पारी खेली। जवाब में टीम इंडिया ने 11.2 ओवर में एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत की सीनियर और जूनियर महिला टीमों को मिलाकर 2023 के बाद यह दूसरी बार है जब कोई आईसीसी ट्रॉफी अपने घर आई हो। गोंगाड़ी त्रिशा ने फाइनल में ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने 3 विकेट लेने के अलावा नाबाद 44 रन भी बनाए।

शानदार जीत पर खुशी का इजहार करतीं टीम इंडिया की क्रिकेटर।
शानदार जीत पर खुशी का इजहार करतीं टीम इंडिया की क्रिकेटर।

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाया। महिला भारतीय गेंदबाजों के दबदबे के बारे में इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि दक्षिण अफ्रीका की टीम की चार खिलाड़ी खाता नहीं खोल पाईं। भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को 20 ओवर में 82 रन पर समेट दिया।

कुआलालंपुर के बेयुमास ओवल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान रेनेके ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। हालांकि, उनका यह फैसला गलत साबित हुआ। दक्षिण अफ्रीकी टीम को दूसरे ओवर में सिमोन लॉरेन्स के रूप में पहला झटका लगा था। उन्हें पारुनिका सिसौदिया ने क्लीन बोल्ड किया। सिमोन खाता नहीं खोल सकीं।

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 की चैंपियन बनी टीम इंडिया।
अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 की चैंपियन बनी टीम इंडिया।

इसके बाद चौथे ओवर में शबनम शकील ने जेम्मा बोथा को कमालिनी के हाथों कैच कराया। जेम्मा ने 14 गेंद में तीन चौके की मदद से 16 रन बनाए। पांचवें ओवर में 20 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका लगा। आयुषी शुक्ला ने डायरा रामलकान को बोल्ड किया। वह 3 रन बना सकीं। इसके बाद कायला रेनेके और कराबो मेसो ने चौथे विकेट के लिए 20 रन की साझेदारी निभाई।

इस साझेदारी को गोंगाड़ी त्रिशा ने तोड़ा। उन्होंने रेनेके को पारुनिका के हाथों कैच कराया। रेनेके 21 गेंद में सात रन बना सकीं। इसके बाद आयुषी शुक्ला ने मेसो को बोल्ड किया। वह 26 गेंद में 10 रन बना सकीं। गोंगाड़ी त्रिशा ने इसके बाद मिएक वान वूर्स्ट और सेशनी नायडू को भी आउट किया। मिएक 18 गेंद में 23 रन बना सकीं, जबकि सेशनी खाता नहीं खोल पाईं।

वैष्णवी शर्मा ने फे क्राउलिंग (15) और मोनालिसा लेगोडी (0) को पवेलियन भेजा। पारुनिका ने एश्ले वान विक को पारी की आखिरी गेंद पर आउट किया। एश्ले भी खाता नहीं खोल सकीं। भारत की ओर से गोंगाड़ी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, पारुनिका सिसौदिया, आयुषी शुक्ला और वैष्णवी शर्मा को दो-दो विकेट मिले। शबनम शकील को एक विकेट मिला।

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 की चैंपियन बनी टीम इंडिया।
अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 की चैंपियन बनी टीम इंडिया।

अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया आसानी से पूरा किया टारगेट…

टीम इंडिया को फाइनल मैच जीतने के लिए 83 रनों का टारगेट मिला। भारतीय टीम ने इस टारगेट का काफी आसानी से चेज कर दिया। इस दौरान ओपनर गोंगडी त्रिशा और कमलिनी ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। गोंगाड़ी त्रिशा और कमालिनी ने टीम इंडिया ने पहले विकेट के लिए 30 गेंद में 36 रन जोड़े।

इस साझेदारी को दक्षिण अफ्रीका की कप्तान रेनेके ने तोड़ा। उन्होंने कमालिनी को सिमोन के हाथों कैच कराया। कमालिनी आठ रन बना सकीं। उसके बाद गोंगाड़ी ने सानिका चलके के साथ मिलकर टीम इंडिया को नौ विकेट से शानदार जीत दिलाई। गोंगाड़ी 33 गेंद में आठ चौके की मदद से 44 रन और सानिका 22 गेंद में चार चौके की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद रहीं।

उसके चलते भारतीय टीम ने 1 विकेट गंवाकर ही टारगेट हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम किया। कुल मिलाकर अंडर-19 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2025 में टीम इंडिया ने एकतरफा खेल दिखाया। उन्होंने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर शुरुआत की थी।

उसके बाद भारतीय टीम ने मलेशिया को 10 विकेट से हराया और फिर श्रीलंका को 60 रन से धूल चटाई। साथ ही बांग्लादेश के खिलाफ 8 विकेट और स्कॉटलैंड के खिलाफ 150 रनों से जीत अपने नाम की। फिर इंग्लैंड को सेमीफाइनल में 9 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।

Loading Live TV...
YouTube Logo

जो खबरें सबको जाननी चाहिए 🔥
उन्हें सबसे पहले देखिए 22Scope पर

📺 YouTube पर जाएँ – Breaking News के लिये Subscribe करें 🔔

Also Read

Deoghar: देवघर एयरपोर्ट से दिल्ली की शाम की फ्लाइट 90 दिनों...

 Deoghar: झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र के लिए देश के प्रमुख शहरों से हवाई सेवा देने वाला देवघर एयरपोर्ट आने वाले 90 दिनों तक...

 Indore Honeymoon Couple: राजा रघुवंशी मर्डर केस में 16 दिन बाद...

Indore Honeymoon Couple:राजा रघुवंशी हत्याकांड में 16 दिनों की अनसुलझी मिस्ट्री अब अपनी परिणति की ओर बढ़ती नजर आ रही है। बड़ी खबर यह...

बेगूसराय में कांग्रेस के महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने बताई...

बेगूसराय: बेगूसराय के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के भीखमचक पंचायत में कांग्रेस पार्टी के द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर...

कोविड के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट, सभी...

Desk. देश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 48 घंटों में 770 नए संक्रमणों के साथ भारत के सक्रिय कोविड...

क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सांसद से की सगाई, क्रिकेट और राजनीति...

Desk. भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने खेल के मैदान के बाहर एक नया अध्याय शुरू किया है। उन्होंने 8 जून को लखनऊ के सेंट्रम...

बिहार NDA और INDIA में सीटों के तालमेल को लेकर होगी...

पटना : बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होने है। सभी पार्टी कुछ दिन पहले से ही चुनाव पिच पर उतर चुकी...

आज है National Best Friends Day: जानिए इसका इतिहास और खासियत…

Desk: National Best Friends Day: दोस्ती एक अनमोल रिश्ता है, जो खून के रिशतों से परे होते हुए भी उतना ही गहरा और मजबूत...

Reliance Group के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी...

Desk : उद्योगपति मुकेश अंबानी ने ICT मुंबई को 151 करोड़ रुपये दान में दिए हैं. अंबानी ने प्रोफेसर एमएम शर्मा की जीवनी 'डिवाइन...

पत्नी से विवाद के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री को दी थी...

New Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी श्लोक त्रिपाठी को गाजियाबाद...

चिराग ने PM मोदी को लिखा पत्र, बिहार के लिए कर...

पटना : लोक जनशक्ति पाार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को पत्र...

विराट कोहली की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इस मामले में शिकायत...

Desk. खबर खेल जगत से है। स्टार भारतीय क्रिकेटर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के विराट कोहली की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। उनके खिलाफ...

बिहार टेलीकॉम सर्किल में अपलोड और डाउनलोड स्पीड में Reliance Jio...

Desk : रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने बिहार टेलीकॉम सर्किल में औसत डाउनलोड स्पीड के मामले में एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल को एक बार...

डकैतों ने लूट लिए शादी के आभूषण और पूरे सामान तो...

Desk. पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक लड़की की शादी रचाई। दरअसल, डकैतों ने उसकी शादी के आभूषण, नकदी और कीमती...

राहुल का PM पर हमला, कहा- केंद्र की मोदी सरकार नहीं...

नालंदा : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज नालंदा के राजगीर स्थित अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में संविधान...

Bengaluru Stampede मामले में पहली गिरफ्तारी, विराट कोहली का ये खास...

Bengaluru StampedeDesk : बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुए दर्दनाक भगदड़ हादसे मामले में बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। मामले में...

गयाजी पहुंचे राहुल गांधी, एयरपोर्ट पर नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

गयाजी : लोकसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गयाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे। हवाई अड्डा पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला...

राहुल आज गयाजी व राजगीर में अति पिछड़ा सम्मेलन के साथ-साथ...

पटना : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शुक्रवार यानी छह जून को बिहार दौरे पर आ रहे हैं।...

50 की उम्र में TMC सांसद Mahua Moitra दूसरी बार बनीं...

Desk. तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद Mahua Moitra ने दूसरी बार शादी की है। उन्होंने 3 मई को जर्मनी के बर्लिन में एक शांत...

Reliance Industries के R|Elan ने अर्थ टी 7.0 लॉन्च किया

Reliance IndustriesDesk : हरित कल की ओर एक स्टाइलिश कदम अर्थ टी खरीदें और हरित, स्वच्छ भविष्य के लिए आंदोलन में शामिल हों मुंबई,...

CM के गढ़ में कल राहुल, गया में माउंटेन मैन की...

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) 2025 की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं और इस बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस नेता...
Stay Connected
120,000FansLike
8,200FollowersFollow
497FollowersFollow
525,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Most Popular

कृषि कानून वापस लेने पर कांग्रेस मना रही विजय दिवस, कहा-...

पटना : कृषि से जुड़े तीन कानून को केंद्र सरकार के द्वारा वापस लिये जाने के बाद पूरे देश में किसान और राजनीति पार्टी...