Chhattisgarh की योजनाओं से प्रभावित हो कर 2 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। राज्य के सुकमा जिला में सरकार की नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति एवं नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित हो कर दो हार्डकोर माओवादी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसपर्मण करने वाले हार्डकोर माओवादी में एक महिला है तो दूसरा पुरुष।

बताया जाता है कि महिला माओवादी करीब 22 वर्ष तो पुरुष माओवादी 15 वर्षों से नक्सल गतिविधियों में शामिल थे जो कई बड़े वारदातों में शामिल रहे हैं। दोनों पर सरकार ने 05-05 लाख रूपये का इनाम घोषित कर रखा था। मामले में सुकमा के एसपी ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजना छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति एवं छत्तीसगढ़ पुलिस के नियद नेल्ला नार योजना से प्रभावित हो कर नक्सली संगठन में कोंटा एरिया कमिटी सदस्य सक्रिय एक महिला और एक पुरुष माओवादी ने एसपी कार्यालय में आत्मसमर्पण किया है।

दोनों पर राज्य की सरकार ने पांच पांच लाख रूपये का इनाम घोषित कर रखा था। दोनों को कपडा एवं प्रोत्साहन राशि का 25 हजार रूपये प्रदान किये गए एवं उन्हें छत्तीसगढ़ शासन के छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास योजना के तहत अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। फ़िलहाल पुलिस ने उनकी सारी जानकारी एकत्रित की है। ये लोग कई नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें-आरक्षण मामले में High Court के फैसले के बाद राज्य सरकार गई सुप्रीम कोर्ट

https://youtube.com/22scope

Chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh

Chhattisgarh

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...

PMCH Tower 3 Inauguration: पटना मेडिकल कॉलेज में 536 बेड का...

PMCH Tower 3 Inauguration: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के नवनिर्मित टावर-3 का लोकार्पण किया।...

Bihar Rural Mart Scheme: ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए...

Bihar Rural Mart Scheme: बिहार में ग्रामीण उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने और जीविका दीदियों की आमदनी बढ़ाने के लिए बोधगया समेत प्रमुख...