अमृत भारत योजना : कटिहार रेल डिविजन के 9 रेलवे स्टेशनों का बुनियादी ढांचा विकसित करने की हो रही है पहल

कटिहार : कटिहार डीआरएम भवन के सभागार में आज अपर मंडल रेल प्रबंधक चौधरी विजय कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस की। मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत योजना के तहत दो सौ अठारह करोड़ रुपए की लागत से कटिहार रेल डिविजन के कुल नौ रेलवे स्टेशनों का बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए पहल की जा रही है। जिसमें बारसोई, दालखोला, अलुआबारी, ठाकुरगंज, हल्दीबाड़ी, जलपाईगुड़ी, शमशी, कालियागंज और किशनगंज रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

वहीं आगामी छह अगस्त को अमृत भारत शिलान्यास समारोह का आयोजन किया जाएगा। उसी दिन एक पुरस्कार समारोह भी आयोजित किए जाएंगे। जहां स्कूल में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के भीतर युवा प्रतिभाओं को पहचानना और प्रोत्साहित करना और देश के विकास में उनकी भूमिका पर गर्व की भावना पैदा करना है।

https://22scope.com/the-work-going-on-on-a-war-footing-on-the-barauni-katihar-railway-section-was-stalled-due-to-mudslide/

तौकीर रजा की रिपोर्ट

Jamshedpur Brain Malaria Cases: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का विस्फोट! सिर्फ...

Jamshedpur Brain Malaria Cases: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में ब्रेन मलेरिया और मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले...

Illegal Tree Cutting Tundi: टुंडी के नेमोरी जंगल में रातों-रात कट...

Illegal Tree Cutting Tundi: धनबाद जिले के टुंडी ब्लॉक में स्थित नेमोरी जंगल में गैर-कानूनी तरीके से पेड़ काटने का मामला सामने आया है।...

Patna Railway Fire: राजेंद्र नगर रेलवे कॉम्प्लेक्स में सुबह 4 बजे...

Patna Railway Fire: बिहार की राजधानी पटना में राजेंद्र नगर स्टेशन के पास रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स में रविवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच...