Advertisment

ईडी के शिकंजे में पंचवटी बिल्डर्स के मालिक आलोक सरावगी

Ranchi-पंचवटी बिल्डर्स के मालिक- ईडी ने आज पंचवटी बिल्डर्स के मालिक आलोक सरावगी को बुलाया गया है, खबर लिखे जाने तक आलोक सरावगी के साथ पूछताछ जारी है. बताया जा रहा है कि पल्स हॉस्पिटल की जमीन खरीदने के दौरान कैश ट्रांजेक्शन मामले में यह पूछताछ हो रही है. पल्स हॉस्पिटल की जमीन का संचालन पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के द्वारा किया जाता है, खबर यह भी है कि इसका निर्माण भुईहंरी जमीन पर किया गया है, सूत्रों के अनुसार कल ही पूजा सिंघल ने ईडी की टीम को  यह बताया था कि इस जमीन की खरीद और अस्पताल के निर्माण में उनका भी पैसा लगा है. इसके बाद आज आलोक सरावगी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

यहां यह भी बता दें कि आज ईडी के दफ्तर में पूजा सिंघल, सीए सुमन कुमार सिंह के साथ ही पूछताछ जारी है. अभिषेक झा और पूजा सिंघल के पति भी ईडी कार्यालय पहुंचे थे. वैसे पूजा सिंघल के वकील ने इस मामले में किसी भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. इस मामले में पंचवटी बिल्डर्स के मालिक आलोक सरावगी और खनन पदाधिकारियों को बुलाने का साथ ही यह कयास लगाया जाने लगा है कि अभी कई अधिकारियों पर इसकी गाज गिर सकती है. बुलाये गये खनन पदाधिकारियों में दुमका, साहेबगंज ओर पलामू जिले के खनन पदाधिकारी का नाम शामिल है.

 

Chatra Restaurant Raid: चतरा के चांदनी रेस्टोरेंट में पुलिस की छापेमारी,...

Chatra Restaurant Raid: शहर के न्यू परिसदन भवन के समीप स्थित चांदनी रेस्टोरेंट में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी की।...

Bhagalpur Teacher Jhalmudi Stall: 16 हजार की कमाई में घर चलाना...

Bhagalpur Teacher Jhalmudi Stall: सरकारी शिक्षक की नौकरी को आमतौर पर सुरक्षित और सम्मानजनक माना जाता है, लेकिन भागलपुर के सन्हौला प्रखंड से सामने...

Bihar Student Credit Card Yojana : लोन कम होने की अफवाहों...

Bihar Student Credit Card Yojana : जानिए पूरी सच्चाई अगर आप बिहार के छात्र हैं और आगे की पढ़ाई के लिए बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड...