Inspection: उपायुक्त ने किया मोराबादी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण

  • उपायुक्त-सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राँची, श्री राहुल कुमार सिन्हा ने किया निरीक्षण
  • राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आंतरिक व्यवस्था का निरीक्षण
  • ईवीएम के रख-रखाव का लिया गया जायजा

रांचीः उपायुक्त-सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने आज मोरबादी बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम स्थित ईवीएम वेयर हाउस के आंतरिक व्यवस्था का निरीक्षण किया. भारत निर्वाचन आयोग के तय मानकों के आधार पर राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयर हाउस खोल कर आंतरिक व्यवस्था, ईवीएम के रख-रखाव समेत अन्य मानकों का जायजा उपायुक्त द्वारा लिया गया.

ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने ईवीएम के रख-रखाव से संबंधित भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का हर हाल में पालन सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, मेरी मड़की को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रतिवेदन राज्य निर्वाचन विभाग को भेजने को कहा. निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस की ड्यूटी पर लगे पदाधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित थे. समय-समय पर इवीएम वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण कर रख-रखाव एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को समर्पित करना होता है.

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img