रांची: जिला निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार सिन्हा ने मोहराबादी क्षेत्र के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया।
इस दौरान, डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए और उन्होंने हर हाल मे भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान, डीसी के साथ ही उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन और अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।


