Advertisment

कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण

जमसेदपूर: पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त विजया जाधव ने कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण क्रम में उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट, इमरजेंसी एवं वार्ड के अलावा नवनिर्मित बन रहे भवन का भी निरीक्षण किया।

बाद में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य की लगातार हम इस अस्पताल की निगरानी करते रहे, ताकि इसकी व्यवस्था में सुधार होता रहे।

रविवार है, तो आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का फुल स्ट्रैंथ होना चाहिए, नहीं है। इसकी हम जांच करेंगे। आज स्टोर इंचार्ज का प्रभार किसी और को दिया जाता है, इसमें किसकी जिम्मेवारी रहती है, उस पर भी हम ध्यान दे रहे हैं।

नया निर्माण भवनों का हो रहा है, उनकी भी कुछ समस्याएं हैं। उसे भी हमें हल करना है। अस्पताल में बहुत सारे जंग लगे हुए समान है, जो कंडम घोषित किए जा चुके हैं। उसकी नीलामी कर उस स्थान को खाली कराना है।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान में आज काम नहीं हो रहा है। हम चाहते हैं कि रविवार को भी आयुष्मान का काम 24 घंटा होता रहे, ताकि आयुष्मान के फंड से और कुछ काम हो सके।

उन्होंने बताया कि पहले इमरजेंसी वार्ड में लोग 8 से 10 दिन तक पड़े रहते थे। अब या तो उन्हें तुरंत वार्ड में भेज दिया जाता है या ठीक रहने पर छुट्टी दे दी जाती है।

साफ सफाई में काफी सुधार हुआ है। ऑक्सीजन प्लांट की भी हरदम निगरानी करने की जरूरत है। उनमें किस चीज की आवश्यकता है। इसके साथ ही साथ हम मॉनिटर कर रहे हैं की मरीज के साथ कम लोग रहे। पहले काफी भीड़ हो जाती थी। उस पर नियंत्रण किया गया।

उन्होंने एक प्रश्न के जवाब में बताया कि 270 नर्स आउटसोर्सिंग है। क्या हम उससे परमानेंट पोजीशन दे सकते हैं, तो इसके लिए हमें एग्रीमेंट करनी चाहिए, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी पर नियंत्रण पाया जा सके।

इस निरीक्षण में एसडीओ पीयूष सिन्हा, अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ नकुल चौधरी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...