बांका: बांका के अमरपुर में मंगलवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच अभियान के बाद वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। अभियान यातायात डीएसपी के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान वाहनों के कागजात, हेलमेट, डिक्की, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि की जांच की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का चालान भी काटा गया और जुर्माना वसूला गया।
Highlights
इस दौरान यातायात डीएसपी नीरज कुमार ने बताया कि जिले के एसपी के निर्देश पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का चालान काट कर जुर्माना वसूला गया। हालांकि इस दौरान किसी भी तरह का कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं की गई।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- पुरातत्व निदेशालय के द्वारा किया गया Internship के लिए चयनित छात्रों का उन्मुखीकरण
बांका से दीपक कुमार की रिपोर्ट
Traffic DSP Traffic DSP
Traffic DSP