CRPF जवान की हत्या मामले में अंतरजिला प्रेमी गिरफ्तार

रोहतास : अंतरजिला प्रेमी गिरफ्तार – प्रेमिका के मंगेतर सीआरपीएफ जवान की हत्या मामले में अंतरजिला प्रेमी गिरफ्तार हुआ है। रोहतास जिला पुलिस के टॉप-20 के सूची में शामिल 25 हजार का इनामी अपराधी को बिक्रमगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बिक्रमगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय ने इसकी जानकारी दी है। एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि बिक्रमगंज खैराभुधर में भोजपुर जिला के रहने वाले सीआरपीएफ जवान रामानुज तिवारी कि हत्या मामले में 25 हजार के इनामी अपराधी को गिरफतार किया है। गिरफ्तार अपराधी भोजपुर जिला के तरी गांव के मोईन अंसारी उर्फ मुन्ना अंसारी है।

एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि खैराभुधर में रामनुज तिवारी उम्र 26 वर्ष पिता अशोक तिवारी ग्राम तेघड़ा थाना बिहियां जिला भोजपुर की हत्या वर्ष 2017 में हुई थी। जहां बिक्रमगंज थाना कांड संख्या 109/17 दर्ज किया गया था। एसडीपीओ ने कहा कि पुजा कुमारी पिता स्व. बृषकेतु मौआर अपने परिवार के साथ नगर थाना भोजपुर में रहकर जीवन यापन कर रही थी। उसी क्रम में पड़ोसी मोईन अंसारी उर्फ मुन्ना अंसारी पिता मोबिन अंसारी ग्राम तरी मुहल्ला वार्ड संख्या-8 थाना आरा नगर जिला भोजपुर से पुजा कुमारी की दोस्ती हो गई।

इसी बीच हमेशा बातचीत करती एवं मिला करती थी। उसी क्रम में पुजा कुमारी की शादी सीआरपीएफ के जवान रामानुज तिवारी उम्र 26 वर्ष पिता अशोक तिवारी ग्राम तेघड़ा थाना बिहियां जिला भोजपुर से तय हो गयी थी।

अंतरजिला प्रेमी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि रामानुज तिवारी 19वीं बटालियन उड़ीसा में सीआरपीएफ सिपाही के पद पर पदस्थापित थे। सीआरपीएफ जवान रामानुज तिवारी के साथ शादी तय होने के बाद अपने मंगेतर पुजा कुमारी से मिलने के लिए खैरामुधर थाना बिक्रमगंज आए थे। उसी क्रम में मोईन अंसारी उर्फ मुन्ना अंसारी को पता चला कि रामानुज तिवारी अपने मंगेतर पुजा कुमारी के साथ ग्राम खैराभुधर में अपने घर पर है। तब मोईन अंसारी उर्फ मुन्ना अंसारी मोटरसाइकिल से खैराभुधर आकर पुजा कुमारी के घर में घुस गए और पुजा कुमारी के होने वाले मंगेतर रामानुज तिवारी को गोली मार दिया।

गोली लगने के बावजुद भी रामानुज तिवारी एवं पुजा कुमारी मोईन अंसारी उर्फ मुन्ना अंसारी को काफी पकड़ने का प्रयास किया।परन्तु मोईन अंसारी उर्फ मुन्ना अंसारी भागने में सफल रहा। धर पकड़ में मोईन अंसारी का पिस्टल घटनास्थल पर ही गिर गया था। रामानुज तिवारी की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गयी थी।

बताया गया कि पुजा कुमारी, नीरज कुमार उर्फ सोनु दोनो पिता स्व. वृषकेतु मौआर उर्फ रंजीत सिंह एवं इंदु कुवर पति स्व. वृषकेतु मौआर उर्फ रंजीत सिंह तीनों ग्राम खैराभुधर थाना बिक्रमगंज जिला रोहतास न्यायालय से जमानत पर हैं। अप्राथमिकी अभियुक्त मोईन अंसारी उर्फ मुन्ना अंसारी पिता मोबिन अंसारी ग्राम तरी मुहल्ला वार्ड संख्या-8 थाना आरा नगर जिला भोजपुर सात वर्षो से इस कांड में फरार चल रहे थे। जहां रोहतास जिला के टॉप-20 सूची में भी फरार अभियुक्त थे। तथा इनके विरूद्ध पुलिस उप-महानिरीक्षक शाहाबाद क्षेत्र डिहरी-ऑन-सोन के द्वारा 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

अंतरजिला प्रेमी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम को गठन किया गया। गठित विशेष टीम एवं बिक्रमगंज थाना के सहयोग से वर्षों से फरार चल रहे अप्राअभि मोईन अंसारी उर्फ मुन्ना अंसारी पिता मोबिन अंसारी ग्राम तरी मुहल्ला वार्ड संख्या-8 थाना आरा नगर जिला भोजपुर को टेढ़की पुल बिक्रमगंज से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि इनके अपराधिक इतिहास के बारे में पता किया जा रहा है।

सलाउद्दीन की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...