अलग-अलग मामले में टॉप-20 में शामिल 2 अपराधी गिरफ्तार

सासाराम : रोहतास पुलिस ने अलग-अलग मामले में टॉप 20 में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक लूटकांड के आरोपी है तो दूसरा अंतरराज्यीय शराब कारोबारी है। रोहतास पुलिस ने बड़ी कारवाई करते हुए लूटकांड के टॉप-20 के एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधकर्मी पवन कुमार सिंह बताया गया। गिरफ्तार आरोपी शिवसागर थाना इलाके के सिलारी गांव का रहने वाला बताया गया है।

रोहतास एसपी विनीत कुमार ने बताया कि सासाराम नगर थाना अंतर्गत गौरक्षणी फ्लाई ओवर के पास बीते 21 जुलाई 2020 में अज्ञात अपराधकर्मियों ने हथियार का भय दिखाकर मोटरसाइकिल, मोबाइल एवं नकदी पैसा लूट-पाट कर घटना को अंजाम दिया था। सासाराम नगर थाना में पीड़ित महावीर स्थान कुराईच निवासी राजू रंजन ने लूटपाट की एफआईआर दर्ज कराई थी।

रोहतास पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम का गठन किया। जहां तकनीकी सहायता के साथ गुप्त सूचना पर संलिप्त एक अपराधकर्मी सासाराम मुफस्सिल थानांतर्गत नहौना गुमटी के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरी ओर अंतर राज्यीय एक शराब कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपी हरियाणा के प्रताप सिंह का पुत्र हैप्पी सिंह बताया गया है। उक्त शराब कारोबारी सासाराम मुफस्सिल थाना में दर्ज कांड का आरोपी बताया गया।

https://22scope.com/rohtas-transport-department-cut-a-lot-of-challans-in-sasaram/

दया नन्द तिवारी कि रिपोर्ट

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...