प्रकाशित: अपडेट: पढ़ने का समय: 1 मिनट
औरंगाबाद : रफीगंज के अब्दुलपुर मोहल्ले के रामेश्वर प्रसाद यादव के घर में अचानक बैटरी ब्लास्ट होने पर तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायल लोगों को परिजन ने आनन-फानन में रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टर विनोद कुमार सिंह ने प्राथमिक उपचार कर औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। तीनों घायल अब्दुलपुर निवासी रोहित कुमार, शुभम कुमार और आलोक कुमार है। रामेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि इनवर्टर ऑटो कट नहीं हुआ, अचानक बैटरी ब्लास्ट हो गया।
Highlights

















