निःशुल्क नेत्र शिविर में कई लोगों ने कराई जांच, जानिए किस दिन होगा मोतियाबिंद का ऑपरेशन

जमशेदपुर : जमशेदपुर में मंगलवार को झारखंड क्षेत्रीय महिला संघ सोनारी इकाई द्वारा जॉगर्स पार्क में नेत्र जांच लगाई गई. यह निशुल्क नेत्र जांच शिविर संजीव नेत्रालय के सहयोग से आयोजन किया गया. शिविर में काफी संख्या में लोगों की जांच की गई.

जांच में 21 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया जिनका ऑपरेशन किया जायेगा. शिविर में जांच कर रहे डॉक्टर ने बताया कि मोतियाबिंद से प्रभावित मरीजों का ऑपरेशन 27 जनवरी को किया जायेगा. सभी मरीजों का ऑपरेशन संजीव नेत्रालय मांगो चिकित्सालय में होगा.

Free Eye Camp1 22Scope News

डॉक्टर ने बताया कि नेत्र हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग है. इसलिए हमें इनकी देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए और समय-समय पर इनकी जांच करवाते रहना चाहिए. दिन-प्रतिदिन नेत्रों से संबंधित कई बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं, लेकिन लोग अपने कामकाज में इस प्रकार डुबे हुए हैं कि इसकी ओर कोई विशेष ध्यान नहीं देते हैं. जिससे नेत्र रोग बढ़ती जा रही हैं और लोग अंधेपन का शिकार बन जाते हैं. यदि समय पर उपचार किया जाए तो अंधे पानी से बचा जा सकता है. इसलिए नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है.

Free Eye Camp2 22Scope News

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षत्रिय महिला संघ ने बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाई. मौके पर आस्तीन का कहना है कि झारखंड क्षत्रिय महिला संघ लगातार इस तरह की कार्य कर रही है. ग्रामीण क्षेत्रों में भी जाकर लोगों के बीच इस तरह का कैंप लगाकर सेवा देने का कार्य कर रही है.

बता दें कि शिविर में आसपास के दर्जनों मरीजों ने आंख से संबंधित आंख का लाल होना, आंख से पानी गिरना, आंखों से कम दिखाई देना, मोतियाबिंद, काला मोतियाबिंद आदि सभी तरह की बीमारी की जांच की गई. शिविर का आयोजन संजीव नेत्रालय के सहयोग से किया गया.

रिपोर्ट : लाला जब़ी

दोस्त का दिल टूटा तो मिलकर दे दी जान

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...