उप मेयर ने नेत्र जांच शिविर का किया उद्घाटन

छपरा : छपरा जिले के नगर निगम की उप मेयर रागनी कुमारी, वार्ड पार्षद शुबी कुमारी, शहर के जाने माने डॉ. उदय पाठक एवं लायंस आशुतोष कुमार के द्वारा इस मुफ्त नेत्र जांच कैंप का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया।
अखंड ज्योति आई अस्पताल मस्तिचक के डॉक्टरों के द्वारा मरीजों की आंख चेक कर उन्हें सही सलाह दिया गया।
शहर के वार्ड नंबर-40 की वार्ड पार्षद सुबी कुमारी ने कहा कि वार्ड में आज सुबह से नेत्र जांच कैंप लगाकर सैकड़ों लोगों का आंख जांच कर उन्हें मुफ्त में दवाइयां भी दी गई।

कैंप से लोगों में काफी खुशी दिखी, आर्थिक रूप से कमजोर लोगों ने जांच करवाया आंख

वहीं इस कैंप से लोगों में काफी खुशी देखी गई। खासकर ऐसे लोगों ने अपना आंख जांच करवाया जो काफी आर्थिक रूप से कमजोर है। वहीं नगर निगम की उप मेयर रागनी कुमारी ने बताया कि अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल के द्वारा उन्हें इस तरह के सहयोग हमेशा मिलता रहता है। अभी तक शहर के नौ वार्डो में इनके द्वारा नेत्र जांच कैंप लगाकर हजारों मजबूर और गरीब लोगों के आंख की रौशनी मिली है। आगे भी शहर के सभी वार्डो में उप मेयर एवं अखंड आई हॉस्पिटल के द्वारा कैंप लगाया जाएगा। जिससे आंख के मरीजों का समुचित इलाज हो सकेगा। वहीं इस मौके पर डॉ. उदय पाठक, आशुतोष शर्मा, मनोज पाठक, वार्ड पार्षद पति विनय चौधरी, अर्जुन सिंह और सुशील कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : DM अमन समीर ने आयुष्मान प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

यह भी देखें :

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: बिहार सरकार के कृषि मंत्री और गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध...

Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...

Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...