IPL-2024-रोमांचक मैच में 20 रन से हारी चेन्नई सुपर किंग्स….

रांचीः कल रात हुए रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 20 रनों से हराते हुए IPL-2024 में अपनी पहली जीत दर्ज की। जबकि दो जीत के बाद चेन्नई की ये टूर्नामेंट में पहली हार है।

ये भी पढ़ें-तेज बारिश के साथ आंधी और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही…… 

पहले विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी

टॉस दिल्ली ने जीता और पहले बल्लेबाजी चुनी। डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी की। शॉ ने 43 रनों की तेजतर्रार पारी खेली वहीं वॉर्नर ने 52 रन बनाए। अंत के ओवरो में कप्तान रिषभ पंत ने 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली और टीम का स्कोर 191 रन तक ले गए।

ये भी पढ़ें-गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ मामला दर्ज, ढुल्लू महतो के इशारे पर…… 

192 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई 6 विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना सकी। चेन्नई की तरफ से रहाणे ने सर्वाधिक 45 रन बनाए वहीं धोनी ने अंत के ओवरो में तेजी से खेलते हुए 37 रन बनाए मगर टीम को जीत नहीं दिला सके। दिल्ली की ओर से खलील अहमद ने 2 विकेट वहीं मुकेश ने 3 विकेट चटकाए।

सासाराम में अतिक्रमण की समस्या को दूर करने के लिए कराया...

सासाराम : सासाराम में अतिक्रमण की समस्या को दूर करने के लिए वेंडिंग जोन का निर्माण कराया गया लेकिन फुटपाथी दुकानदार वेंडिंग जोन में...

Land Fraud: रांची में जमीन बेचने के नाम पर 35 लाख...

 रांची के बीआईटी मोड़ क्षेत्र में जमीन बिक्री के नाम पर 35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पांच...

Expired Beer Scam: बोकारो में नष्ट करने की जगह दुकान पहुंची...

 बोकारो में नष्ट करने के लिए परमिट ली गई 1500 पेटी एक्सपायर्ड बीयर कथित तौर पर दुकानों तक पहुंच गई। उत्पाद विभाग ने जांच...