IPL-2024 : बारिश की भेंट चढ़ा GT और KKR का मैच

अहमदाबाद : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-2024 अब आखिरी स्टेज में प्रवेश कर गया। ग्रुप स्टेज में उपर नीचे होने का सिलसिला जारी हो गया है। कल यानी सोमवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल-17 सीजन का 63वां मैच खेला जाना था लेकिन भारी बारिश की वजह से खेल नहीं हो सका। इतनी तेज बारिश हुई कि टॉस भी नहीं हो सका। दोनों टीमों को एक-एक प्वाइंट दे दिया गया। इस सीजन का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ा है। जिससे गुजरात टाइटंस को प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना समाप्त हो गई।

GOAL Logo page 0001 13 22Scope News

आपको बता दें कि अगर कल का मैच होता और गुजरात की टीम कोलकाता को हरा देती तो प्लेऑफ में पहुंचने की एक आस बन सकती थी लेकिन बारिश ने टीम का खेल बिगाड़ दिया। गुजरात टीम के दर्शक बहुत देर तक बारिश खत्म होने का इंतजार कर रहे थे लेकिन इंद्र देवता थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे। सभी दर्शक मायूस होकर घर लौटे। अंक तालिका की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स तो सबसे पहले प्लेऑफ में जगह बनाने वाली टीम बनी है। कल का एक प्वाइंट को देखें को उसका कुल अंक 19 हो गया है जबकि गुजरात टाइटंस 11 प्वाइंट के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर मौजूद है।

यह भी पढ़े : IPL-2024 : RCB का आखिरी मैच CSK के साथ, जो जीता वो प्लेऑफ के नजदीक पहुंचेगा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Hindi Diwas 2026: हिन्दी में होगी अनूठी Cryptic Crossword प्रतियोगिता, जानें...

Hindi Diwas 2026: हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी भाषा की समृद्धि, विविधता और रचनात्मक क्षमता को नए अंदाज में सामने लाने के उद्देश्य...

Gumla ACB Trap : गुमला में ACB की बड़ी कार्रवाई, ₹6000...

Gumla ACB Trap Case: जिले के पालकोट प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (BPO) को...

Jharia Land Subsidence: झरिया की जमीन के नीचे फिर धधकी आग!...

Jharia Land Subsidence: झरिया के अग्नि प्रभावित और डेंजर जोन क्षेत्रों में भू-धंसान की घटनाएं लगातार लोगों की चिंता बढ़ा रही हैं। गुरुवार को...