Advertisment

Bihar में भी अपराधियों के खिलाफ लागू होगा यूपी मॉडल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा…

पटना: बिहार में आपराधिक वारदातों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है। बिहार में बढ़ते आपराधिक मामलों को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर बना हुआ है। अब राज्य के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राज्य में यूपी मॉडल अपनाने की बात कही है। एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि अब अपराधी जिस भाषा में समझेंगे उसी भाषा में कार्रवाई होगी। अब बिहार में भी अपराधियों का एनकाउंटर होगा।

उन्होंने कहा कि बिहार में सीएम नीतीश के नेतृत्व में सुशासन का राज स्थापित किया गया था जिसे प्रशासन सख्ती से लागु करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में एनडीए की सरकार बनने के बाद से ही अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है अब एक बार फिर इसमें तेजी लाई जाएगी। उन्होंने शहाबुद्दीन गैंग के इनामी अपराधी सुमित, मुजफ्फरपुर में बैंक लुटेरों के एनकाउंटर की भी चर्चा की और कहा कि पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि यूपी और बिहार का एक ही मॉडल है क्योंकि उत्तर प्रदेश में राम हैं तो बिहार में जानकी।

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh की योजनाओं से प्रभावित हो कर 2 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

https://youtube.com/22scope

Bihar Bihar Bihar

Bihar

समाहरणालय परिसर सिवान में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन शिविर का होगा...

पटना : नागरिकों के लिए पासपोर्ट सेवाओं को अधिक सुलभ, सुविधाजनक एवं जनोन्मुखी बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के क्रम में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना...

Jharkhand High Court Verdict: मानसिक बीमारी का सिर्फ आरोप तलाक का...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि केवल मानसिक बीमारी का आरोप लगाकर तलाक नहीं लिया जा सकता। इसके लिए ठोस और चिकित्सीय साक्ष्य प्रस्तुत करना...

JSSC Recruitment 2026: सहायक आचार्य भर्ती आवेदन स्थगित, Inter Level Exam...

जेएसएससी ने सहायक आचार्य (पारा कोटि) भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी है। इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के आवेदन की...