आलमगीर आलम से आज होगी पूछताछ

रांची: ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम को ईडी ने आज पूछताछ के लिए बुलाय है। दो दिन पहले उन्हें ईडी ने समन जारी करते हुए आज ईडी ऑफिस दिन के 11 बजे तक पहुंचने के लिए कहा गया है।

समन जारी होने के बाद आलमगीर ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि वे पूछताछ के लिए जरूर पेश होंगे। वे दस्तावेज एकत्र कर रहे हैं, ताकि 14 मई को ईडी के सवालों का जवाब दे सकें।

दूसरी तरफ आलगमीर आलम के पीएस संजीव लाल और उसके घरेलू नौकर जहांगीर आलम की पांच दिना के रिमांड कोर्ट ने ईडी को दिया है।

ईडी ने कोर्ट में दिए रिमांड पिटीशन में कहा है कि संजीव लाल प्रभावशाली लोगों के कहने पर टेंडर में कमीशन की राशि वसूलता था। विभागीय अधिकारियों से ही कमीशन की राशि वसूली जाती थी। संजीव लाल इसमें

अहम भूमिका निभाता था। कमीशन की राशि वसूलने के बाद व्यवस्थित तरीके से ऊपर से नीचे तक के विभागीय अधिकारियों के बीच बांटता था। जांच एजेंसी ने बताया कि पिछले दिनों संजीव लाल और उसके करीबियों के यहां हुई छापेमारी में कई अहम दस्तावेज जब्त है।

किए गए हैं। इन दस्तावेजों और संजीव व जहांगीर से हुई पूछताछ में कई अधिकारियों और नेताओं के नाम सामने आए हैं, जो इस नेक्सस में शामिल है। इस पर संजीव और जहांगीर से अभी और पूछताछ जरूरी है

Giridih Court Proclamation Order: हत्या मामले में आरोपी आशीष मंडल के...

Giridih Court Proclamation Order: हत्या के एक मामले में गिरिडीह जिला व्यवहार न्यायालय ने आरोपी आशीष मंडल के खिलाफ इस्तेहार जारी किया है। प्रथम...

Bihar Chief Secretary Review Meeting: बिहार में 27 अक्टूबर से नशा...

Bihar Chief Secretary Review Meeting: बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में सोमवार को विकास योजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आगामी त्योहारों की...

Bihar Vigilance Awareness Week: बिहार शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ...

Bihar Vigilance Awareness Week, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और सरकारी कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्यव्यापी सतर्कता...