Advertisement
Advertisement

अब आठ घंटे पहले जारी होगा रेलवे रिजर्वेशन चार्ट, किराया बढ़ोतरी और तत्काल टिकट बुकिंग में भी बड़े बदलाव

रांची/नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए आरक्षण प्रणाली में बड़े बदलावों की घोषणा की है। अब ट्रेन यात्रा से आठ घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट जारी किया जायेगा, जिससे वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को पहले ही यह जानकारी मिल जायेगी कि उनका टिकट कन्फर्म हुआ है या नहीं। यह फैसला रविवार को रेलवे बोर्ड की ओर से लिया गया है।

अब तक चार्ट ट्रेन रवाना होने से महज चार घंटे पहले जारी किया जाता था, जिससे यात्रियों को वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था करने में परेशानी होती थी। लेकिन नयी व्यवस्था के तहत यात्री पहले से तय कर सकेंगे कि उन्हें किस विकल्प का सहारा लेना है। खासकर दूरदराज के इलाकों से यात्रा करने वालों और बड़े शहरों के उपनगरों में रहने वाले लोगों को इसका बड़ा फायदा मिलेगा।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्री आरक्षण प्रणाली में सुधार की प्रगति की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया। अब दोपहर दो बजे से पहले चलने वाली ट्रेनों के लिए रिजर्वेशन चार्ट एक दिन पहले रात 9 बजे ही तैयार कर दिया जायेगा।

एक जुलाई से रेल किराया भी होगा महंगा

रेलवे मंत्रालय ने एक और महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 1 जुलाई 2025 से रेल किराए में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है।

  • नॉन-एसी श्रेणियों में एक पैसा प्रति किमी

  • एसी श्रेणियों में दो पैसे प्रति किमी की दर से किराया बढ़ाया जायेगा।
    हालांकि, 500 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए सेकेंड क्लास ट्रेन टिकट और मासिक सीजन टिकट (MST) में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार लिंक जरूरी

रेलवे द्वारा जारी नये नियमों के तहत 1 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग करने के लिए जरूरी होगा कि यात्री का IRCTC अकाउंट आधार से लिंक हो।

  • बुकिंग के दौरान OTP आधारित आधार प्रमाणीकरण किया जायेगा।

  • यह OTP केवल आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ही आयेगा।

  • रेलवे एजेंटों को तत्काल बुकिंग शुरू होने के 30 मिनट बाद ही टिकट बुक करने की अनुमति होगी, जिससे आम यात्रियों को प्राथमिकता मिलेगी।

दिसंबर 2025 तक पूरी तरह अपग्रेड होगी यात्री आरक्षण प्रणाली

रेल मंत्री ने यह भी जानकारी दी है कि भारतीय रेलवे की पीआरएस (Passenger Reservation System) को पूरी तरह डिजिटल और आधुनिक बनाने का कार्य भी तेज़ी से चल रहा है, जो दिसंबर 2025 तक पूरा कर लिया जायेगा।

रेलवे द्वारा आरक्षण चार्ट जल्दी जारी करना, किराया वृद्धि और तत्काल बुकिंग प्रणाली में आधार अनिवार्यता जैसे फैसले यात्रियों की सुविधा और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम हैं। इन बदलावों से टिकट की स्थिति का पहले पता चल सकेगा और यात्रा की बेहतर योजना बनायी जा सकेगी।


Commercial Advertisment

Bihar SDRF CBRN Competition: बिहार SDRF को कांस्य पदक के साथ...

Bihar SDRF CBRN Competition, पटना: बिहार राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) ने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। गाजियाबाद में 2...

Bhabua Sadar Hospital Incident: कैमूर के सदर अस्पताल में बाइक सवार...

Bhabua Sadar Hospital Incident: बिहार के कैमूर जिले के भभुआ सदर अस्पताल में बाल कैदियों को इलाज के लिए लाने के दौरान जमकर हंगामा...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: महिला किसानों के लिए खुलेंगे कमाई के...

Gaya Khet Bachao Abhiyan: बिहार में कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गया जिले में...