एनसीसी में भर्ती होना आसान नहीं, समापन समारोह में बोले कर्नल डीपी सिंह

गया : प्लस टू स्कूल परिसर में चल रहे दस दिवसीय एनसीसी कैंप का बुधवार को कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डीपी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर समापन कार्यक्रम शुभारंभ किया. कैंप में गया ग्रुप के 416 एनसीसी कैडेटों ने भाग लिया. जिसमें उन्होंने पीटी, योग, ड्रिल,खेलकूद, शस्त्र प्रशिक्षण, प्राथमिक चिकित्सा,मैप रीडिंग, फायर फाइटिंग, रैपलिंग, एनडीआरएफ, टेंट पिचिंग,गेम, डिक्लेमेशन कंटेस्ट,सहित सैन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण लिया.

इसमें कैडेट्स ने समापन कार्यक्रम के जरिए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इसके पूर्व क्वाटर गार्ड पर कमांडिंग ऑफिसर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. मौके पर कमांडिंग आफिसर कर्नल डीपी सिंह ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी एक ऐसा मौका देती है जो जीवन में हर किसी को नहीं मिलता. एनसीसी में भर्ती होना आसान नहीं है. इसे बहुत ताकत और हौसले की जरूरत होती है. कमांडिंग आफिसर कर्नल डीपी सिंह ने कई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट करने वाले एनसीसी कैडेटों को पुरस्कृत किया. इस मौके पर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल डीपी सिंह, सुबेदार मेजर उगम सिंह, सूबेदार जीएस महतो, सुबेदार अनिल कुमार, सूबेदार राजेश आर, नायक सूबेदार गणेश, बीएचएम हीरा राम, सीएचएम नरेंद्र, हवलदार भूपेंद्र कुमार, हवलदार नरेंद्र, कमल सिंह, अजय कुमार, पंकज कुमार शर्मा, एनसीसी पदाधिकारी मुनिचंद्र मोची, सीनू कुमारी सिन्हा, टी.खान, विकास, राजकुमार सहित कई जवान और कैडेट्स शामिल थे.

रिपोर्ट : राममूर्ती पाठक

कर्नल कप टूर्नामेंट : सरहु ने सबानो को 4-2 से हरा फाइनल में बनाई जगह

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...