एनसीसी का प्रशिक्षण प्राप्त कर मातृभूमि की सेवा करें – लेफ्टिनेंट एसके अवस्थी

रामगढ़ः झारखंड पब्लिक हाई स्कूल मनातु चुटूपालू में झारखंड नौसेना एनसीसी रांची द्वारा 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन किया गया. जिसमें रांची सहित 12 जिलों के लगभग 200 एनसीसी कैडेट्स शामिल हुए. इस दौरान कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट शुभम अवस्थी द्वारा इन्हें कई प्रकार के प्रशिक्षण दिया गया. जिसमें एनसीसी कैडेट्स को वेपन, टेंट पिचिंग, मार्चपास्ट, बोट ट्रेनिंग, खेल गतिविधि, मिलिट्री, परेड आदि प्रशिक्षण दिया गया.

नौसेना में प्रशिक्षण प्राप्त कर मातृभूमि की सेवा करे

इस संदर्भ में लेफ्टिनेंट एसके अवस्थी ने बताया कि नंबर.1 झारखंड नेवी यूनिट एनसीसी रांची की स्थापना 2019 में हुई. जिसका संचालन 2021 से किया जा रहा है. अबतक 2500 से अधिक कैडेट्स को नौसेना एनसीसी से जोड़कर प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसका का उद्देश्य भारतीय नौसेना में प्रशिक्षण प्राप्त कर मातृभूमि की सेवा कर सके. साथ ही देश की एकता, अखंडता व अनुशासन में अपना योगदान दे सके.

 21 सितंबर से 10 अक्तूबर तक ऑल इंडिया नौसैनिक कैंप

उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष एनसीसी कैडेट्स को विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है. उन्होंने बताया कि 21 सितंबर से 10 अक्तूबर तक ऑल इंडिया नौसैनिक कैंप के लिए प्री-कैंप का आयोजन पतरातू डैम में किया जायेगा. इस दौरान प्रयागराज के ब्रिगेडियर अमन ने भी छात्रों को एनडीआरएफ, फायर फाइटिंग, सेफ्टी डिजास्टर मैनेजमेंट, मोटिवेशनल आदि की जानकारी दी. मौके पर एएनओ अमन समद, चीफ इंस्ट्रक्टर अमरेंद्र कुमार, लेखापाल सुजीत कुमार सिन्हा, राजू कुमार, वैभव कुमार, कमलेश सैनी, शंभु कुमार, विकास कुमार सहित कई मौजूद थे.

रिपोर्टः करमजीत सिंह जग्गी

Giridih News: झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, देर...

झारखंड के कैबिनेट मंत्री और गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया। देर रात अचानक सीने में दर्द के बाद अस्पताल में...

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...