MLA अनूप सिंह और प्रदीप यादव के आवास पर आयकर का छापा, निशिकांत ने किया ट्वीट

बेरमो (बोकारो) : बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह और पोड़ैयाहाट से विधायक

प्रदीप यादव के आवास पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है.

यह छापेमारी सुबह से ही चल रही है, जो अभी भी चल ही रही है.

छापेमारी के दौरान भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है. छापेमारी में आयकर विभाग की

टीम को क्या मिला है इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल रही है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने उनके आवास को चारो ओर से घेर लिया है.

किसी भी व्यक्ति को आने जाने की अनुमति नहीं है. कड़ी सुरक्षा के बीच छापेमारी की जा रही है.

nishikant 22Scope News

गोड्डा में 3 ठिकानों पर छापा

इस बाबत गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे ने ट्वीट किया है.

उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि सिटी विधायक प्रदीप यादव और बेरमो विधायक अनूप सिंह के

यहां आयकर विभाग का छापा पड़ा है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीन राज्य के पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के आईटी टीम छापेमारी कर रही है. गोड्डा में दो ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा है. बताया जाता है कि विधायक प्रदीप यादव के करीबी स्काई ब्लू होटल में भी छापेमारी हुई है.

anup singh 1 22Scope News

9 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

छापेमारी शुक्रवार की सुबह से की जा रही है. जानकारी के मुताबिक आईटी की टीम गोड्डा, रांची के कांके रोड और डोरंडा स्थित घरों पर पहुंचकर छापेमारी कर रही है. बता दें कि पौड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव, बेरमो विधायक अनूप सिंह और शिवशंकर यादव के घरों पर छापेमारी की जा रही है. आईटी की टीम रांची, बेरमो और गोड्डा में कुल 9 जगहों पर एक साथ छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि प्रदीप यादव के पंचवटी (कांके रोड) स्थित पर छापेमारी हो रही है.

कैश कांड प्रकरण में चर्चा में रहे थे अनूप सिंह

बता दें कि बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह का नाम कांग्रेस विधायकों के हालिया कैश कांड में सामने आया था. दरअसल, कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन बिक्सल कोंगाड़ी के हावड़ा में 49 लाख रुपये कैश के साथ पकड़े जाने के बाद अनूप सिंह ने रांची के अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी. अनूप सिंह ने आरोप लगाया था कि डॉ. इरफान अंसारी ने उन्हें बीजेपी के सहयोग से सरकार गिराने में मदद करने के एवज में 10 करोड़ रुपये कैश और मंत्रीपद का ऑफर दिया था. मामले में कोलकाता पुलिस ने अनूप सिंह से भी पूछताछ की थी.

कुछ बिल्डरों के यहां भी आईटी ने मारा छापा

खबरें ये भी है कि आईटी ने कुछ बिल्डरों के यहां भी छापा मारा है. हालांकि, अभी इस बारे में विस्तृत जानकारी बाहर नहीं आई है. बता दें कि मंगलवार को देर रात ईडी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन जारी किया था. सीएम हेमंत को 3 नवंबर को पूछताछ के लिए रांची स्थित ईडी के जोनल ऑफिस में बुलाया गया था लेकिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में व्यस्तता का हवाला देकर सीएम हाजिर नहीं हुए. उन्होंने पत्र लिखकर 3 हफ्ते का वक्त मांगा. ईडी द्वारा सीएम हेमंत सोरेन को समन जारी किए जाने पर झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गई है. सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजियां हो रही है. आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया था.

रिपोर्ट: मनोज/प्रिंस

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...