Commercial Advertisment

BIG BREAKING: विधायक प्रदीप यादव के आवास पर आईटी का छापा

गोड्डा : विधायक प्रदीप यादव के आवास पर आईटी का छापा पड़ा है. यह छापेमारी सुबह से ही चल रही है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने उनके आवास को चारो ओर से घेर लिया है.

किसी भी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं है. कड़ी सुरक्षा के बीच छापेमारी की जा रही है.

गोड्डा में 3 ठिकानों पर छापा

इस बाबत गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दूबे ने ट्वीट किया है.

उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि सिटी विधायक प्रदीप यादव और बेरमो विधायक अनूप सिंह के

यहां आयकर विभाग का छापा पड़ा है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीन राज्य के पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के आईटी टीम छापेमारी कर रही है. गोड्डा में दो ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा है. बताया जाता है कि विधायक प्रदीप यादव के करीबी स्काई ब्लू होटल में भी छापेमारी हुई है.

9 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

छापेमारी शुक्रवार की सुबह से की जा रही है. जानकारी के मुताबिक आईटी की टीम गोड्डा, रांची के कांके रोड और डोरंडा स्थित घरों पर पहुंचकर छापेमारी कर रही है. बता दें कि पौड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव, बेरमो विधायक अनूप सिंह और शिवशंकर यादव के घरों पर छापेमारी की जा रही है. आईटी की टीम रांची, बेरमो और गोड्डा में कुल 9 जगहों पर एक साथ छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि प्रदीप यादव के पंचवटी (कांके रोड) स्थित पर छापेमारी हो रही है.

कुछ बिल्डरों के यहां भी आईटी ने मारा छापा

खबरें ये भी है कि आईटी ने कुछ बिल्डरों के यहां भी छापा मारा है. हालांकि, अभी इस बारे में विस्तृत जानकारी बाहर नहीं आई है. बता दें कि मंगलवार को देर रात ईडी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन जारी किया था. सीएम हेमंत को 3 नवंबर को पूछताछ के लिए रांची स्थित ईडी के जोनल ऑफिस में बुलाया गया था लेकिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में व्यस्तता का हवाला देकर सीएम हाजिर नहीं हुए. उन्होंने पत्र लिखकर 3 हफ्ते का वक्त मांगा. ईडी द्वारा सीएम हेमंत सोरेन को समन जारी किए जाने पर झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गई है. सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच सियासी बयानबाजियां हो रही है. आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया था.

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...