‘जननायक को भारत रत्न मिले बिहारवासियों की कई दशकों से थी इच्छा’

पटना : जननायक कर्पूरी ठाकुर को आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके बेटे रामनाथ ठाकुर को भारत रत्न प्रदान की। इस खास मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा सहित कर्पूरी ठाकुर के परिवार के कई सदस्य राष्ट्रपति भवन में मौजूद रहे। बता दें कर्पूरी ठाकुर के अलावा चार और सदस्यों को भारत रत्न दिया गया।

जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने पर जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुंगेर से लोकसभा के उम्मीदवार सांसद ललन सिंह ने आज बड़ा बयान दिया है। ललन सिंह ने कहा कि गरीबों के मसीहा, उपेक्षितों के रहनुमा बिहार के सबसे बड़े नेता जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की उपाधि मिले, यह बिहारवासियों की कई दशकों से इच्छा थी। आज उन्हें मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

ललन सिंह ने कहा कि इसके लिए मैं समस्त बिहारवासियों की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। ललन सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार भी दशकों से मांग कर रहे थे की उनको भारत रत्न मिले। इसलिए आज पूरी जनता दल यूनाइटेड परिवार के तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से धन्यवाद करते हैं।

यह भी पढ़े : ‘कर्पूरी ठाकुर का सम्मान समाजवादी को सम्मान’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादियों को बड़ा झटका, 3 इनामी...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादी संगठन के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच संगठन को बड़ा झटका लगने की जानकारी सामने आई...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी में PhD के लिए...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची विश्वविद्यालय में इस बार पीएचडी प्रवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। विश्वविद्यालय में पीएचडी रेगुलेशन...

Mahila Kisan Khushhali Yojana: रांची में ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ पर...

Mahila Kisan Khushhali Yojana: राजधानी रांची के नेपाल हाउस में गुरुवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की प्रस्तावित ‘महिला किसान खुशहाली योजना’ को...