रांची में आज होगी बारिश, कल से फीर चढ़ेगा पारा

झारखंड में अभी भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि सोमवार को कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना है।

रांची: झारखंड में अभी भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि सोमवार को कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना है।

लेकिन मंगलवार से एक बार फिर तापमान बढ़ने लगेगा, लू चलेगी। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र के अनुसार चार जून को गढ़वा, पलामू और चतरा जिले में लू चलेगी।

वहीं पांच और छह जून को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, रामगढ़, हजारीबाग और कोडरमा में लू चलेगी। वहीं रांची में मंगलवार को बारिश के आसार हैं।

लेकिन चार जून से तापमान बढ़ने लगेगा। चार जून को रांची का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और पांच-छह जून को 41 डिग्री पर पहुंचने की संभावना है।

इधर, पिछले 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में आंधी के साथ बारिश हुई। सिमडेगा, बोकारो और गिरिडीह समेत कई जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। रविवार को सबसे ज्यादा 49 एमएम बारिश पश्चिम सिंहभूम के जगन्नाथपुर में हुई।

 

 

Share with family and friends: