रांची : ED ने जैसे ही- शीतकालीन सत्र के दौरान बीजेपी विधायक भानू प्रताप शाही ने हेमंत सरकार पर कई सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि इस राज्य में इतनी समस्या है कहां से शुरू करें, समझ मैं नहीं आ रहा है. बड़े-बड़े वादे करके ये सरकार आयी. पांच लाख युवाओं को नौकरी देंगे. नही देंगे तो बेरोजगारी भत्ता देंगे, लेकिन इस सरकार ने कुछ नहीं किया. उन्होंने कहा कि हो सकता है किसी मंत्री के बेटों को नौकरी मिला होगा. हम सभी सदस्य तो नहीं देख रहे है.
ED ने जैसे ही: भेदभाव पूर्ण, त्रुटिपूर्ण और तुष्टिकरण वाला था नियोजन नीति
उन्होंने कहा कि भेदभाव पूर्ण, त्रुटिपूर्ण और तुष्टिकरण वाला नियोजन नीति था, इसीलिए हाई कोर्ट ने इसे रद्द कर दिया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में कहा था कि 1932 आधारित स्थानीय नीति नहीं लागू हो सकता. लेकिन ED ने जैसे ही I LOVE U come soon का नोटिस भेजा तब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 1932 खतियान याद आया. आज अगर 1932 खतियान का श्रेय हेमंत सरकार को जाएगा तो माइन्स लीज मामले में ईडी और चुनाव आयोग को श्रेय जाता है.

नियोजन नीति रद्द होने पर ये लोग मना रहे हैं खुशी- सुदिव्य सोनू
जेएमएम विधायक सुदिव्य सोनू ने अनुपूरक बजट के समर्थन में बोलते हुए कहा कि नियोजन नीति को रद्द होने पर ये सभी खुशी मना रहे हैं और हम दुखी हैं, लेकिन हम हाईकोर्ट के फैसले पर टिप्पणी नहीं करेंगे.
ED ने जैसे ही: बाहरी जनता पार्टी है बीजेपी
सुदिव्य सोनू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झारखंड का नहीं, ये बाहरी जनता पार्टी है. जिस पिटीशनर ने इस नीति को रद्द करवाया है वो बीजेपी का नेता है और वे बाहरी हैं. सुदिव्य सोनू ने सभी का नाम और उसके पता की भी जानकारी सदन में दी. इस बात अभी युवा नहीं समझ रहे हैं कि उनके सपनों को कौन तोड़ रहा है. सुदिव्य सोनू ने कहा कि हम उन युवाओं को बैठाकर सझायेंगे, तब वो समझेंगे की उनके साथ किसने धोखा दिया है.
रिपोर्ट: मदन सिंह

















