ITR Filing 2025: आयकर विभाग की साइट स्लो, करदाता परेशान

ITR Filing 2025:आयकर विभाग की साइट स्लो होने से करदाता ITR फाइलिंग से वंचित, अंतिम तिथि खत्म, टैक्स भुगतान और आधार वेरिफिकेशन में आई दिक्कतें।


 ITR Filing 2025:  रांची: आयकर रिटर्न (ITR) भरने की अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त हो गई, लेकिन वेबसाइट की धीमी गति से कई करदाता अपना रिटर्न दाखिल नहीं कर पाए। पिछले तीन दिनों से आयकर विभाग की साइट स्लो चल रही है। इस वजह से न केवल सामान्य लोग बल्कि सीए और प्रोफेशनल्स भी मुश्किल में रहे।

कई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का कहना है कि वे अपने 70 से 80 प्रतिशत क्लाइंट्स का ही रिटर्न फाइल कर पाए। साइट से 26AS रिपोर्ट और AIS रिपोर्ट देर से निकल रही थी, जबकि कई रिपोर्ट्स में जरूरी डिटेल्स भी गायब थीं। टैक्स भुगतान का पेज या तो खुल नहीं रहा था या काफी देर से खुल रहा था। आधार वेरिफिकेशन में भी लगातार दिक्कत आ रही थी।


Key Highlights:

  • ITR भरने की अंतिम तिथि सोमवार को समाप्त

  • पिछले तीन दिनों से आयकर विभाग की साइट स्लो

  • 26AS और AIS रिपोर्ट देर से निकल रही, कई डिटेल्स गायब

  • टैक्स भुगतान और आधार वेरिफिकेशन में आई दिक्कत

  • सीए और प्रोफेशनल केवल 70-80% क्लाइंट्स का ही रिटर्न भर पाए

  • करदाताओं की शिकायत के बावजूद नहीं हुआ समाधान


ITR Filing 2025:

आम तौर पर जहां एक आईटीआर फाइलिंग में 20 मिनट का समय लगता है, वहीं इस बार औसतन 50 मिनट लग रहे थे। करदाताओं की शिकायतों के बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं किया गया। अंतिम तिथि नहीं बढ़ाए जाने से करदाताओं की परेशानी और बढ़ गई है।

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू,...

CBSE Board Exam 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू हो गए हैं। बिना लेट फीस 23 अक्टूबर तक...

GST Reform: जीएसटी में बड़ा बदलाव, अब गिरफ्तारी से पहले कोर्ट...

GST Council के फैसलों से कारोबारियों को राहत मिलने का दावा। टैक्स चोरी के आपराधिक मामलों की सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़...

JSSC CGL Case: झारखंड हाईकोर्ट ने परीक्षा रद्द करने के फैसले...

JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। पेपर लीक...