जगदानंद ने कहा- कभी भी उन्मादी व नफरती शक्तियों से समझौता नहीं किया लालू प्रसाद

पटना : बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने सर्वलोकहित समाज पाटी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. विजय बहादुर मौर्य के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर जगदानंद सिंह ने कहा कि सामाजिक न्याय की धारा को समर्थन देने का सर्वलोकहित समाज पार्टी संगठन ने जो निर्णय लिया है, इससे सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्ष ताकतों को मजबूती मिलेगी। 2024 के विधान सभा उपचुनाव में सभी चार विधान सभा सीटों रामगढ़, इमामगंज, बेलागंज और तरारी विधान सभा उपचुनाव में बिना शर्त समर्थन सर्वलोकहित समाज पार्टी संगठन की ओर से महागठबंधन के प्रत्याशी को देने का निर्णय जो स्वागत योग्य कदम है। इस अवसर पर संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. तनवीर हसन, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद, अरुण कुमार यादव और प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार राम भी उपस्थित थे।

जगदानंद सिंह ने आगे कहा कि उन्माद को आज जिस तरह से सरकार के स्तर से बढ़ावा दिया जा रहा है, यह कहीं से उचित नहीं है। इस तरह के कार्यों से देश को कमजोर किया जा रहा है। जबकि लालू यादव ने अपने विचारो और कार्यों से देश के सभी वर्गों को एकजुट करने का जो संकल्प लिया उसे सरजमीन पर उतारा और सभी को भारत की गंगा जमुनी संस्कृति की मजबूती के लिए कार्य करने की पे्ररणा दी। चाहे जितना भी कष्ट सहना पड़ा हो लेकिन लालू जी कभी भी उन्मादी शक्तियों के सामने नहीं झूके और उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि उन्माद और नफरत के माहौल से देश में एकता नहीं हो सकती है। इसके लिए सभी को भाईचारा और आपसी मेल मोहब्बत से देश की एकता और अखंडता के लिए कार्य करना चाहिए।

यह भी देखें :

इस अवसर पर प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में जो नौकरी, रोजगार तथा 65 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करके महागठबंधन सरकार ने जो कार्य किए गए, वह इतिहास में दर्ज है। लेकिन भाजपा किस तरह से नौकरी, रोजगार और आरक्षण को छीनने का कार्यक्रम चला रही है, यह स्पष्ट रूप से दिख रहा है। इन्होंने भाजपा के नारों के जवाब में कहा कि ‘‘भाजपा में सटोगे, तो आरक्षण से कटोगे’’ यह बात सभी पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज के लोगों को याद रखनी चाहिए ,क्योंकि लड़ाई बड़ी है और यह तब तक चलेगी जब तक देश से साम्प्रदायिक शक्तियों को जड़ से उखाड़ नहीं दिया जाता है और सामाजिक न्याय की धारा जो लालू प्रसाद जी के नेतृत्व में स्थापित की गई थी उसको मजबूती प्रदान नहीं किया जाता है तब तक हमारा संघर्ष और आन्दोलन चलता रहेगा।

सर्वलोकहित समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल जी सिंह मौर्य, कैमूर जिलाध्यक्ष सुदामा सिंह मौर्य, कैमूर युवा जिलाध्यक्ष रमेश सिंह मौर्य, सक्रिय सदस्य नागेन्द्र सिंह मौर्य, सक्रिय सदस्य पशुपति कुमार मौर्य, जिला प्रवक्ता सुदर्शन सिंह, सक्रिय सदस्य रोहित मौर्य, सक्रिय सदस्य संतोष कुमार मौर्य, सक्रिय सदस्य दीपनारायण सिंह मौर्य, सक्रिय सदस्य अशोक कुमार मौर्य और सक्रिय सदस्य अंगद कुमार मौर्य शामिल थे। सभी ने कहा कि उपचुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार-प्रसार और चुनाव अभियान चलाएंगे। राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता उपेंद्र चंद्रवंशी भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : जगदानंद का नीतीश पर तंज, कहा- सबूत के साथ बोलते हैं राजद के नेता

महीप राज की रिपोर्ट

Reliance Foundation SheConnects: रिलायंस फाउंडेशन और गेट्स फाउंडेशन की नई पहल...

Reliance Foundation SheConnects: 'शी-कनेक्ट्स डिजिटल एक्सेलेरेटर: इंडिया' के पहले चरण के लिए छह गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) को चुना गया है। यह रिलायंस फाउंडेशन और गेट्स...

ONGC Free Eye Camp Bokaro: मुफ्त इलाज, चश्मा और ऑपरेशन… आखिर...

ONGC Free Eye Camp Bokaro: ONGC CBM एसेट, बोकारो ने अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के तहत अमलाबाद पंचायत सचिवालय में आंखों की मुफ्त...

Kundan Upadhyay Death News: बोकारो के समाजसेवी एवं MSME क्षेत्र के...

Kundan Upadhyay Death News: झारखंड स्मॉल टाइनी सर्विस बिज़नेस एंटरप्राइजेज़ एसोसिएशन के अध्यक्ष और समाजसेवी कुंदन उपाध्याय का लंबी बीमारी के बाद 16 जुलाई,...