मुख्य सचिव और DGP सीतामढ़ी के विश्व प्रसिद्ध पुनौराधाम पहुंचे, की पूजा अर्चना

सीतामढ़ी : बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार सीतामढ़ी के विश्व प्रसिद्ध पुनौराधाम पहुंचे। यहां उन्होंने माता सीता जन्मस्थली परिसर में निर्माणाधीन भव्य मंदिर परियोजना का निरीक्षण किया पूजा अर्चना की। साथ ही निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव और डीजीपी ने मंदिर परिसर में जिला प्रशासन व निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में मंदिर निर्माण की वर्तमान स्थिति, कार्य की गुणवत्ता और तय समयसीमा के भीतर परियोजना को पूरा करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई

बैठक में मंदिर निर्माण की वर्तमान स्थिति, कार्य की गुणवत्ता और तय समयसीमा के भीतर परियोजना को पूरा करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने निर्माण कार्य में तेजी लाने, गुणवत्ता बनाए रखने और आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।इसके बाद मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और डीजीपी विनय कुमार ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर माता सीता और भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने पुनौराधाम के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर भी चर्चा की।

Sitamarhi Punauradham 1 22Scope News

Sitamarhi Punauradham 3 22Scope News

पुनौराधाम को माता सीता की जन्मस्थली के रूप में विशेष धार्मिक मान्यता प्राप्त है

गौरतलब है कि पुनौराधाम को माता सीता की जन्मस्थली के रूप में विशेष धार्मिक मान्यता प्राप्त है। राज्य सरकार इस स्थल को एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है। इसी क्रम में यहां भव्य मंदिर और आधुनिक सुविधाओं का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Sitamarhi Punauradham 2 22Scope News

Sitamarhi Punauradham 4 1 22Scope News

Sitamarhi Punauradham 5 22Scope News

यह भी पढ़े : मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने श्रावणी मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

अमित कुमार की रिपोर्ट

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...