शपथ ग्रहण से पहले पति जगन्नाथ महतो को याद कर भावुक हुई बेबी देवी, ट्वीट कर किया याद

रांचीः शपथ ग्रहण से पहले पति जगन्नाथ महतो को याद कर भावुक हुई बेबी देवी – दिवंगत पूर्व मंत्री जगन्नाथ महतो की पत्नी बेबी देवी बनेगी राज्य की 11वीं मंत्री। आज राजभवन में बेबी देवी को राज्य के कार्य मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी. बेबी देवी शपथ ग्रहण से पहले अपने पति को याद कर भावुक हुई. उन्होंने शपथ ग्रहण से पहले जगन्नाथ महतो के ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर साझा की. जिसमें वह अपने पति से आशिर्वाद लेती नजर आ रही है. साथ ही तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि ‘आप ही थे..और आप ही रहेंगे..बस मेरी छवि और काया होगी..’

शपथ ग्रहण से पहले पति जगन्नाथ महतो को याद कर भावुक हुई बेबी देवी : बनेगी राज्य की 11वीं मंत्री

मंत्री बनाए जाने की घोषणा होने के बाद क्षेत्र में जहां समर्थक उत्साहित हैं, वही बेबी देवी ने कहा कि मंत्री जी के अधूरे सपने को पूरा करने का वह काम करेगी। दिवंगत जगन्नाथ महतो डुमरी विधानसभा से लगातार चार बार विधायक बने थे। 6 अप्रैल को चेन्नई में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। निधन के लगभग 3 महीने बाद उप चुनाव से पहले राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मधुपुर पार्ट 2 को डुमरी में दोहराने का काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस से साहेबगंज के लिए हुए रवाना, हूल दिवस के कार्यक्रम में होंगे शामिल

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...