Advertisement
Advertisement

जेल में बंद AAP नेता सत्येंद्र जैन की बढ़ीं मुश्किलें, 7 करोड़ रिश्वत मामले में जांच के आदेश

दिल्ली. खबर राजधानी दिल्ली से है। जेल में बंद आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। दरअसल, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने शनिवार को उनके खिलाफ 7 करोड़ रुपये रिश्वत के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण (पीओसी) अधिनियम के तहत जांच की अनुमति दे दी। बता दें कि पिछले साल जनवरी में एसीबी ने सत्येंद्र जैन के खिलाफ अपनी प्रारंभिक जांच शुरू की थी।

सत्येंद्र जैन की बढ़ीं मुश्किलें

सत्येंद्र जैन को मई 2022 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आय से अधिक संपत्ति के एक अलग मामले में गिरफ्तार किया था और तिहाड़ जेल में बंद है। वहीं मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी को ‘एक और फर्जी मामले’ में फंसाने की कोशिश कर रही है।

आतिशी का बीजेपी पर निशाना

उन्होंने कहा, “भाजपा दिन-रात दिल्ली सरकार के खिलाफ साजिश में लगी हुई है। 10 साल में AAP नेताओं पर 200 से ज्यादा केस दर्ज किया गया, लेकिन आज तक भ्रष्टाचार का एक भी रुपये कहीं से बरामद नहीं हुआ। भाजपा दिल्ली सरकार को पंगु बनाना चाहती है।”

ये है 7 करोड़ रिश्वत मामला

आरोप कि आप नेता सत्येंद्र जैन (जो उस समय एक सेवारत मंत्री थे) को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के अधिकारियों द्वारा रिश्वत दी गई थी। यह रिश्वत उन्हें तब दी गयी थी, जब कंपनी 2018-2019 में राष्ट्रीय राजधानी में सीसीटीवी कैमरे लगा रही थी, जो 571 करोड़ रुपये की परियोजना थी। इसके बाद एसीबी जांच बीईएल के पूर्व कर्मचारी मनमोहन पांडे की शिकायत पर शुरू की गई थी।

Commercial Advertisment

Nisha Bhagat Death Case: 10 मिनट का फेसबुक लाइव और फिर...

Nisha Bhagat Death Case, रांची: झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत की शुक्रवार को कथित तौर पर खुदकुशी से मौत हो गई। घटना से...

Bihar Education Department Salary Irregularity: बिहार में वेतन भुगतान के नाम...

Bihar Education Department Salary Irregularity, पटना: बिहार के शिक्षा विभाग में वेतन भुगतान से जुड़ी बड़ी वित्तीय अनियमितता सामने आई है। HRMS पोर्टल पर कथित...

साप्ताहिक राशिफल (2 नवंबर से 8 नवंबर 2026): मेष से मीन...

2 नवंबर से 8 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल। जानिए इस सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए कर