तिहाड़ जेल से छूटे AAP नेता सत्येंद्र जैन, सीएम आतिशी ने किया स्वागत

डिजीटल डेस्क : तिहाड़ जेल से छूटे AAP नेता सत्येंद्र जैन, सीएम आतिशी ने किया स्वागत। शुक्रवार देर शाम AAP नेता सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। उनको आज ही दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दी थी।

वह मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बीते 18 महीने से जेल में बंद थे। तिहाड़ जेल से रिहा होने पर सत्येंद्र जैन को रिसीव करने सीएम आतिशी के साथ AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी मौजूद थे।

रिहा होकर बोले सत्येंद्र जैन – हम केवल और केवल अन्याय के खिलाफ लड़े

शुक्रवार देर शाम तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद दिल्ली के पूर्व मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन ने कहा, ‘इस देश में जो अत्याचार किया जा रहा है उससे जनता को दबना नहीं चाहिए और पीछे नहीं हटना चाहिए… जो लोग इसके खिलाफ हैं उन्हें सबक सिखाया जा रहा है।

अरविंद केजरीवाल एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने सार्वजनिक रूप से ये कहा कि वो दबेंगे नहीं… तमाम लोगों को गिरफ्तार किया गया क्योंकि हम केवल और केवल अन्याय के खिलाफ लड़े हैं…’।

तिहाड़ से छूटे सत्येंद्र जैन और उनकी रिहाई पर खिलखिला उठीं उनकी पत्नी।
तिहाड़ से छूटे सत्येंद्र जैन और उनकी रिहाई पर खिलखिला उठीं उनकी पत्नी।

रिहाई के बाद सत्येंद्र जैन बोले –चिंता मत कीजिए…हम सभी काम करेंगे

तिहाड़ से  शुक्रवार शाम रिहाई होने  पर बाहर आकर सत्येंद्र जैन मीडिया से मुखातिब हुए। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सत्येंद जैन ने कहा – ‘सत्येंद्र जैन को क्यों गिरफ्तार किया गया? वो मोहल्ला क्लीनिक बना रहे थे… दिल्ली के अस्पतालों में 18,000 बेड बन रहे थे। दुनिया के किसी भी शहर में इतना बड़ा विस्तार नहीं हो रहा था। अगर वो हो जाता तो सवाल उठ जाते… ।

अरविंद केजरीवाल ने कहा यमुना साफ करेंगे। मैं वही काम कर रहा था…। इसके लिए सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया गया कि काम ना हो लेकिन आप चिंता मत कीजिए। हम सभी काम करेंगे…’।

इस दौरान पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहाई पर उनकी पत्नी पूनम जैन ने कहा, ‘मैं भगवान और उन लोगों का शुक्रिया अदा करती हूं जिन्होंने इस सफर में हमारा साथ दिया…’।

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...